बिहार की ‘गोल्डन गर्ल’ श्रेयसी सिंह: दिग्विजय की बेटी, निशानेबाज चैंपियन, नीतीश की नई कैबिनेट में एंट्री, जानिए पूरी प्रोफाइल

89 0

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी और कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयसी सिंह आज नीतीश कुमार के साथ शपथ लेंगी. 34 साल की ये नेशनल शूटर न सिर्फ खेल जगत की स्टार हैं, बल्कि राजनीति में भी नए कीर्तिमान रच रही हैं.

बिहार में आज नई NDA सरकार का गठन होने जा रहा है. नीतीश कुमार आज पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं. इस सरकार में भाजपा ने कई महिला विधायकों पर भरोसा जताया है. इसी क्रम में जमुई से विधायक चुनी गईं श्रेयसी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी और कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयसी सिंह आज नीतीश कुमार के साथ शपथ लेंगी. 34 साल की ये इंटरनेशनल शूटर न सिर्फ खेल जगत की स्टार हैं, बल्कि राजनीति में भी नए कीर्तिमान रच रही हैं. जमुई से BJP विधायक श्रेयसी को नीतीश सरकार में मंत्री बनाया जा रहा है.

कौन हैं श्रेयसी सिंह? 

परिवार की राजनीतिक विरासत: पूर्व केंद्रीय मंत्री (रेलवे, वाणिज्य) दिग्विजय सिंह की बेटी. दादा कुमार सुरेंद्र सिंह भी नेशनल राइफल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रहे. मां पूर्व सांसद पुतुल कुमारी. बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर से ताल्लुक रखती है.

खेल में कमाल: डबल ट्रैप शूटिंग में एक्सपर्ट. 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स (गोल्ड कोस्ट) में गोल्ड, 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स (ग्लासगो) में सिल्वर, 2014 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज (टीम इवेंट), अर्जुन अवॉर्डी, 2024 पेरिस ओलंपिक्स में बिहार की पहली शूटर, 61वें नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडलिस्ट रहीं.

राजनीतिक सफर: 2020 में BJP जॉइन की, जमुई विधानसभा से डेब्यू में RJD के विजय प्रकाश को 41,000+ वोटों से हराया. 2025 चुनाव में रिकॉर्ड 54,498 वोटों से जीत. RJD के मोहम्मद शमशाद आलम को बुरी तरह पटखनी दी. नीतीश की खास मानी जाती हैं, क्योंकि BJP-NDA की रणनीति में उनकी भूमिका अहम रही.

मंत्री बनने की स्टोरी: NDA की 2025 विधानसभा में लैंडस्लाइड जीत के बाद, BJP ने श्रेयसी को कैबिनेट में जगह दी है. सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा जैसे दिग्गजों के साथ 20 मंत्रियों में श्रेयसी भी शामिल हैं.

Related Post

बिहार में पर्यटन को मिलेगा नया उड़ान, राजगीर समेत कई प्रमुख स्थलों के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

Posted by - June 15, 2026 0
बिहार सरकार ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने राजगीर,…

मैं किसी ऐसे व्यक्ति से नहीं मिलूंगा जो पार्टी को 1,000 रुपये का चंदा नहीं देगा: प्रशांत किशोर

Posted by - November 21, 2025 0
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बेतिया में भूख हड़ताल समाप्त कर दी है। उन्होंने जनता से 1000…

कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग से BJP में हड़कंप, प्रदेश अध्यक्ष तलब; जांच के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी

Posted by - June 19, 2026 0
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में हुई कथित क्रॉस वोटिंग ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर हलचल मचा दी है।…

बिहार में हार का पश्चाताप, मौन उपवास पर बैठेंगे प्रशांत किशोर, CM नीतीश पर लगाया पैसे बांटकर वोट खरीदने का

Posted by - November 18, 2025 0
बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर ने आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस…

अगर मंत्रियों के बच्चे कुछ गलत करते हैं तो…’, पुणे जमीन घोटाले पर आया अन्ना हजारे का बयान

Posted by - November 8, 2025 0
पुणे का जमीन घोटाला महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के बेटे के सह-स्वामित्व वाली एक कंपनी से जुड़ा है।…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *