बकरीद को लेकर उत्तर प्रदेश में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उच्च स्तरीय बैठक कर पुलिस अधिकारियों और जिला प्रशासन को कई सख्त निर्देश दिए हैं।
सीएम योगी ने साफ कहा है कि बकरीद के दिन किसी भी स्थिति में खुले में नमाज की अनुमति नहीं होगी और नमाज केवल मस्जिद परिसर में ही अदा की जाएगी। इसके साथ ही खुले में कुर्बानी पर भी पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
सरकार की ओर से यह भी निर्देश दिया गया है कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं होगी और त्योहार को पारंपरिक तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए। साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा गया है कि कुर्बानी के बाद किसी भी प्रकार की गंदगी न फैले।
इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती, हुड़दंगियों पर नजर और ईदगाहों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।