हमारी यह यात्रा किसी को डराने के लिए नहीं: हिंदू एकता पदयात्रा पर बोले धीरेंद्र शास्त्री

89 0

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, हमारी यह यात्रा किसी को डराने के लिए नहीं है शक्ति प्रदर्शन के लिए नहीं है, सिर्फ हिंदू एकता के लिए है, हिंदू राष्ट्र के लिए है, गौ माता की रक्षा के लिए है, यमुना गंगा की साफ सफाई के लिए है और सनातन परंपरा को बचाना और हिंदुओं को जगाने के लिए है.

एकता पदयात्रा को लेकर NDTV ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि हम हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए यह यात्रा निकाल रहे हैं और यह मेरी दूसरी यात्रा है. इस यात्रा का एक ही संकल्प है कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है. हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हमें कोई सरकार की तरफ से हिंदू राष्ट्र की घोषणा नहीं चाहिए. हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हम हिंदुओं को जागृत करना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि वह अपने संस्कृति को अपनी परंपरा को सनातन धर्म को समझें ज्यादा से ज्यादा उसमें सम्मिलित हो, अपने परिवार की संख्या बढ़ाए. एक बच्चे पर ना रुके ताकि हिंदुओं की जनसंख्या बढ़ती रहे. हिंदू राष्ट्र की तरफ भारत अग्रसर हो जाए.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आगे कहा, गौ हत्या रुकनी चाहिए… गाय हमारी माता है वह सनातन धर्म की पहचान है. हिंदुओं का गौरव है ऐसे में अगर गौ हत्या होती रहेगी तो यह हमारे लिए शर्म की बात है. यह यात्रा गोकशी रोकने के लिए भी है. यमुना और गंगा के साफ-सफाई के लिए हैं. यमुना और गंगा हमारे सनातन धर्म की पहचान है.

  • एकता यात्रा शुक्रवार को दिल्ली के छतरपुर से शुरू हुई थी.
  • मथुरा क्षेत्र होते हुए ये यात्रा 16 नंवबर को वृंदावन पहुंचेगी.
  • जहां पर बांके बिहारी का दर्शन कर यात्रा का समापन होगा.
  • इस पूरे यात्रा के पीछे हिंदू को जगाने का संकल्प है.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि पूरे विश्व में कई घोषित मुस्लिम देश हैं. जहां पर मुसलमान की संख्या बहुत आयत है. आप देख लीजिए वहां पर हिंदुओं की क्या स्थिति है. हमारी लड़ाई किसी मुसलमान भाई से नहीं है. ना हमें उनसे कोई डर है, ना उन्हें हमसे कोई डर होना चाहिए. लेकिन वह कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे. यह हिंदू राष्ट्र है और यहां हिंदुओं के हिसाब से ही रहना पड़ेगा.

हिंदुओं को एक होना पड़ेगा

धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा कि जब मुस्लिम राष्ट्र घोषित हो सकता है, तो हिंदू राष्ट्र घोषित क्यों नहीं हो सकता है. जहां पर मुस्लिम ज्यादा है वहां मुस्लिम राष्ट्र है तो जहां हिंदू ज्यादा है वहां हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं हो सकता है. हमारे देश में ही कई राज्यों में हिंदुओं के साथ अत्याचार होता है. मंदिरों पर हमला होता है. यात्राएं निकालने पर विरोध होता है. कार्यवाही होती है इस तरीके की घटना को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए ही हिंदुओं को एक होना पड़ेगा और मजबूत होना पड़ेगा.

Related Post

श्री कृष्ण ने पूरी की थी इन 4 योद्धाओं की सबसे कठिन अंतिम इच्छा – महाभारत प्रसंग

Posted by - December 6, 2018 0
नमस्कार दोस्तों, आपका एक बार फिर से स्वागत है भक्ति प्रवाह टीवी में, आज की चर्चा में हम आपको बताएँगे,…

जन्माष्टमी पर नागपुर-पनवेल में DJ और लेजर लाइट पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई

Posted by - September 4, 2026 0
जन्माष्टमी और आगामी गणेशोत्सव को देखते हुए महाराष्ट्र के नागपुर और पनवेल में प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। दोनों…

Dev Diwali 2025: देव दिवाली से जुड़ी पौराणिक कथा क्या है, क्यों कहते हैं इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा? जानें

Posted by - November 3, 2025 0
Dev Diwali 2025: देव दिवाली का त्योहार हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। माना जाता है कि…

जानिये प्राचीन भारत की सभ्यता, संस्कृति तथा शासन कला के बारे में

Posted by - June 27, 2018 0
प्राचीन भारत के इतिहास की जानकारी के साधनों को दो भागों में बाँटा जा सकता है-साहित्यिक साधन और पुरातात्विक साधन,…

राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, अयोध्या में पूरा हुआ राम मंदिर का निर्माण कार्य; जानें ट्रस्ट ने क्या कहा?

Posted by - October 27, 2025 0
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसकी जानकारी दी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *