यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स परीक्षा के नतीजों को लेकर क्या है अपडेट, कब आएगा रिजल्ट ?

100 0

UPSC की ओर से मेन्स परीक्षा के नतीजों का लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि अक्टूबर के अंत में और नवंबर में जारी होने की संभावना है।

नई दिल्ली:

UPSC CSE Mains Result 2025: यूपीएससी की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के नतीजों को लेकर लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं।महीने भर का समय हो चुका है, लेकिन परिणाम अब तक नहीं जारी किया गया है। यूपीएससी की ओर से कोई ऑफिशियल डेट की घोषणा तो नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो नंवबर में परिणाम घोषित होने  की उम्मीद है। यह परीक्षा 22 अगस्त से 31 अगस्त, 2025 तक आयोजित की गई थी।

आमतौर पर, यूपीएससी मेन्स परीक्षा के परिणाम परीक्षा के 70 दिनों के भीतर घोषित करता है।इसी पैटर्न के अनुसार, परिणाम नवंबर 2025 में आने की उम्मीद है। हालांकि, परिणाम घोषित करने की आधिकारिक तिथि अभी तक घोषित नहीं की गई है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 11 जून, 2025 को घोषित किया गया था।

UPSC CSE Mains Result 2025: ऐसे कर पाएंगे चेक

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • ‘रिजल्ट’ लिंक सक्रिय होने पर उस पर क्लिक करें।
  • ‘सीएसई मुख्य परिणाम 2025’ चुनें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें।
  • अपना परिणाम देखने के लिए जानकारी सबमिट करें।
  • परिणाम एक पीडीएफ फाइल में उपलब्ध होगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ को सेव करके प्रिंट कर लें।

मेन्स परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल होने के पात्र होंगे।उम्मीदवारों को सीएसई मेन्स रिजल्ट 2025 के बारे में अपडेट के लिए केवल आधिकारिक यूपीएससी वेबसाइट पर ही नजर बनाए रखें।

Related Post

JNVST 2027: नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 एडमिशन का आखिरी मौका, 7 अगस्त तक मुफ्त में करें आवेदन

Posted by - August 5, 2026 0
जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में अपने बच्चों का दाखिला कराने की तैयारी कर रहे अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर…

NEET UG Counselling 2026: काउंसलिंग से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, कॉलेज चुनने और एडमिशन में नहीं होगी परेशानी

Posted by - August 4, 2026 0
NEET UG 2026 परीक्षा में सफल हुए लाखों छात्रों के लिए अब सबसे अहम चरण काउंसलिंग का शुरू होने जा…

OTET 2026 स्थगित, अब 5 जुलाई को दो शिफ्ट में होगी ओडिशा शिक्षक पात्रता परीक्षा

Posted by - June 24, 2026 0
ओडिशा में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी…

मेघालय बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की एग्जाम डेटशीट जारी, यहां जानें कब से शुरू होगी परीक्षा

Posted by - November 3, 2025 0
मेघालय बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की एग्जाम डेटशीट जारी कर दी गई है। आइए इस खबर के जरिए जानते…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *