कब हुई थी मोदी और पुतिन की पहली मुलाकात, रूस ने 24 साल पुरानी फोटो शेयर कर ताजा की ऐतिहासिक यादें

85 0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच पहली आधिकारिक मुलाकात 2001 में मॉस्को में हुई थी। तब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और वह तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के साथ मॉस्को गए थे।

क्रेमलिनः रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने पुतिन के भारत दौरे से पहले नरेंद्र मोदी के साथ उनकी पहली मुलाकात की तस्वीरों को शेयर कर पुरानी यादों को खूबसूरत तरीके से ताजा किया है। क्रेमलिन ने मोदी और पुतिन की मुलाकात की करीब 24 साल पुरानी एक तस्वीर को शेयर किया है, जिसमें नरेंद्र मोदी बतौर गुजरात के मुख्यमंत्री भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के साथ रूस गए थे।

नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच हुई पहली आधिकारिक मुलाकात

गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के तब के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के पीछे खड़े दिखाई दे रहे हैं। यह नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच हुई पहली आधिकारिक मुलाकात थी। तब भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई मॉस्को दौरे पर थे। वाजपेई के साथ नरेंद्र मोदी और तत्कालीन विदेश मंत्री जशवंत सिंह भी थे।

2 दिवसीय दौरे पर पुतिन आ रहे भारत

रूस के राष्ट्रपति पुतिन आज बृहस्पतिवार को 2 दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली औ रहे हैं। पीएम मोदी ने उनके सम्मान में हाई डिनर रखा है। शुक्रवार को पीएम मोदी और पुतिन के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय शिखर वार्ता होगी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय साझेदारियां होंगी। इनमें से रक्षा और व्यापार पर सर्वाधिक फोकस है।

प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी और पुतिन की पहली मुलाकात

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उनकी व्लादिमिर पुतिन से पहली आधिकारिक मुलाकात 9 दिसंबर 2014 को नई दिल्ली में हुई थी। तब पुतिन भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए थे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत मुलाकातें भी हुईं। इसके बाद दोनों नेताओं में गहरी दोस्ती हो गई। 2014 के बाद से पीएम मोदी लगातार भारत के प्रधानमंत्री हैं और पुतिन नियमित रूप से रूस के राष्ट्रपति पद पर आसीन हैं। दोनों नेताओं की गहरी दोस्ती भारत-रूस के पारंपरिक संबंधों को और अधिक मजबूत कर रही है।

Related Post

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, सोनम वांगचुक बोले- ये लोकतंत्र और युवाओं की जीत

Posted by - July 25, 2026 0
पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय…

अगले 1 साल तक होंगे पूरा वंदे मातरम गाए जाने के कार्यक्रम, PM मोदी ने किया स्मरणोत्सव का उद्घाटन

Posted by - November 7, 2025 0
वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर देशभर में खास कार्यक्रम होंगे। PM मोदी ने इस मौके पर साल…

2600 साल पहले 1120 बीमारियों का ज्ञान देने वाले महर्षि सुश्रुत को स्कॉटलैंड में मिला सम्मान, दुनिया ने माना सर्जरी का जनक

Posted by - June 23, 2026 0
भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा और वैज्ञानिक विरासत को एक बार फिर वैश्विक मंच पर सम्मान मिला है। लगभग 2600…

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिय से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की मुलाकात, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भेंट की जर्सी

Posted by - November 6, 2025 0
President Droupadi Murmu Meet Women’s Indian Team: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने विश्व कप ट्रॉफी हाथों में लेकर राष्ट्रपति के साथ…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *