अखिलेश यादव अयोध्या जाकर श्रीराम मंदिर के कब करेंगे दर्शन? धर्म ध्वजारोहण के बाद पूर्व सीएम ने खुद दिए संकेत

77 0

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। अखिलेश यादव ने अब खुद इस बात के संकेत दिए हैं कि वह कब अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के दर्शन करेंगे?

समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर के अभी तक दर्शन नहीं किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को अयोध्या के श्रीराम मंदिर के दर्शन को लेकर संकेत दिए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इटावा में केदारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वह अयोध्या स्थित राम मंदिर जाएंगे।

इटावा के इस मंदिर को पूरा होने का इंतजार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘पूर्णता ही पूर्णता की ओर ले जाती है। ईश्वरीय प्रेरणा से इटावा में निर्माणाधीन श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर के पूर्ण होने पर अन्य मंदिरों के दर्शन का संकल्प भी पूर्ण करेंगे।’

 दर्शन के लिए ईश्वरीय इच्छा ही बनाती है मार्ग – अखिलेश

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, ‘आस्था जीवन को सकारात्मकता और सद्भाव से भरने वाली ऊर्जा का ही नाम है। दर्शन के लिए ईश्वरीय इच्छा ही मार्ग बनाती है, वही बुलाती है। सच तो ये है कि हम सब तो ईश्वर के बनाए मार्ग पर बस चलकर जाते हैं। आस्थावान रहें, सकारात्मक रहें।’

धर्मध्वजा फहराये जाने के अखिलेश ने दिए संकेत

अखिलेश यादव ने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के ऊपर धर्मध्वजा फहराये जाने के दिन कही। धर्म ध्वजा फहराये जाने के साथ ही मंदिर का निर्माण औपचारिक रूप से पूरा हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता राम मंदिर की स्थापना के बाद से वहां नहीं पहुंचने के लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर अक्सर निशाना साधते रहे हैं।

Related Post

कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग से BJP में हड़कंप, प्रदेश अध्यक्ष तलब; जांच के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी

Posted by - June 19, 2026 0
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में हुई कथित क्रॉस वोटिंग ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर हलचल मचा दी है।…

राहुल गांधी ने लगाया हरियाणा में वोट चोरी का आरोप, जानें चुनाव आयोग ने क्या जवाब दिया

Posted by - November 6, 2025 0
राहुल गांधी ने हरियाणा में वोट चोरी के आरोप लगाए हैं और चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए हैं। अब…

महाराष्ट्र MLC चुनाव में महायुति का दबदबा, 17 में से 16 सीटों पर जीत; नासिक में बागी उम्मीदवार ने शिंदे गुट को दी मात

Posted by - June 22, 2026 0
महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 में से 16…

Congress: ‘मेरी निजी राय में, आरएसएस पर लगना चाहिए प्रतिबंध..’, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान

Posted by - October 31, 2025 0
Congress: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उनकी निजी राय में आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। उन्होंने दावा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *