TMC असल में क्यों कर रही SIR का विरोध? BJP नेत्री लॉकेट चटर्जी ने किया ये दावा

104 0

लॉकेट चटर्जी ने दावा किया है कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को अपनी हार दिखने लगी है। अगर सिर्फ वैध मतदाताओं के जरिए वोटिंग होगी तो पश्चिम बंगाल की तस्वीर बदल जाएगी।

कोलकाता: BJP नेत्री लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट के एसआईआर का टीएमसी विरोध इसलिए कर रही है क्योंकि उसे उन “अवैध मतदाताओं” को खोने का डर है, जो बांग्लादेश से “गैरकानूनी” तरीके से बॉर्डर पार कर पश्चिम बंगाल में आकर बसे हैं और दस्तावेज हासिल कर लिए हैं। बिहार चुनाव 2025 पर रिएक्शन देते हुए लॉकेट चटर्जी ने कहा कि एसआईआर कैसे  मतदाता सूची के शुद्धीकरण के लिए जरूरी है यह बिहार चुनाव में दिख गया। एसआईआर से यह सुनिश्चित किया जाता है कि केवल वास्तविक मतदाता ही वोट डालें।

क्या SIR से डरी हुई है टीएमसी?

लॉकेट चटर्जी ने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव में आए नतीजों ने टीएमसी “डरी” है और अब वह पश्चिम बंगाल में खुद की “हार की आहट” महसूस कर रही है। अब तक एसआईआर के तहत पश्चिम बंगाल में 34 लाख मृत वोटर्स के नाम हटाए जा चुके हैं। कोई सोच भी नहीं सकता है कि जो लोग मृत हैं, उनके नाम पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके वोट डाले जाते रहे होंगे।

लॉकेट चटर्जी ने लगाया गंभीर आरोप

BJP नेत्री लॉकेट चटर्जी ने दावा किया, “इस बात की पूरी संभावना है कि ये मत तृणमूल कांग्रेस की जीत में योगदान देते रहे हैं। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी घबराहट में हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि उनका खेल खत्म होने वाला है।”

रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठियों पर दिया ये बयान

लॉकेट चटर्जी के मुताबिक, हाल के वर्षों में बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच वोट शेयर का डिफरेंस कम हुआ है। एक बार जब केवल “वैध मतदाता” ही वोट करेंगे तो बीजेपी को निर्णायक बढ़त मिल जाएगी। आपने नोटिस किया होगा कि जिन बस्तियों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या रहते थे, वे पिछले कुछ दिनों से खाली हो रही हैं।

Related Post

बिहार विधान परिषद चुनाव: पवन सिंह, निशांत कुमार समेत 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Posted by - June 12, 2026 0
बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। इनमें…

मल्लिकार्जुन खड़गे से गणेश गोदियाल ने की मुलाकात, कल संभालेंगे पदभार, देहरादून में तैयारियां तेज

Posted by - November 15, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली दौरे पर हैं. आज गणेश गोदियाल ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय…

Anta Bypoll Result 2025: मंत्री होटलों में रहे, कार्यकर्ता ‘मुंह दिखाई’ में व्यस्त! अंता में BJP की हार का सबसे बड़ा कारण, पढ़िए इनसाइड स्टोरी

Posted by - November 15, 2025 0
Pramod Jain Bhaya Won Anta By Election: प्रमोद भाया के सामने बीजेपी की रणनीति कारगर नहीं रही. सियासी जानकार अंता…

बिहार के बाद NDA अब इन दो राज्यों में बनाएगी सरकार,’ अमित शाह ने अभी से कर दिया बड़ा ऐलान

Posted by - November 25, 2025 0
बिहार चुनाव परिणामों के बाद से भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता गदगद हैं। बिहार के बाद अब अगले राज्यों…

समाजवादी पार्टी ने किया BMC चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान, कांग्रेस पर जमकर बरसे अबू आजमी

Posted by - November 19, 2025 0
समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने घोषणा की कि उनरी पार्टी BMC चुनाव अकेले लड़ेगी और कांग्रेस…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *