महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में बारिश बनेगी बड़ी विलेन? फैंस का मजा होगा किरकिरा!

96 0

महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 नवंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर और साउथ अफ्रीकी टीम की कमान लौरा वोल्वार्ट के हाथों में है।

India Women vs South Africa Women Final: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम महिला वर्ल्ड कप 2025 में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम का कारवां फाइनल तक पहुंच चुका है, सेमीफाइनल में भारत ने मजबूत ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से शिकस्त दी। अब फाइनल में टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीकी टीम से 2 नवंबर को होगा। यह मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

बारिश कर सकती है मजा किरकिरा

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 2 नवंबर को नवी मुंबई में दिन में बारिश की संभावना 63 प्रतिशत तक है। इसके अलावा रात में बारिश की संभावना 45 प्रतिशत तक है। ऐसे में अगर 2 नवंबर को मैच नहीं हो पाता है, तो उसे रिजर्व डे पर करवाया जाएगा। फाइनल मुकाबले के लिए 3 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है।

रिजर्व डे के दिन भी बारिश की पूरी संभावना

एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 3 नवंबर को नवी मुंबई में दिन में बारिश की संभावना 55 प्रतिशत है। वहीं रात में बारिश में बारिश की संभावना 66 प्रतिशत है। ऐसे में फाइनल होने के बहुत ही कम उम्मीद नजर आ रही है। अगर पहले दिन टॉस हो जाता है और दोनों टीमों के बीच कुछ ओवर्स का खेल होता है। फिर बारिश आती है, तो रिजर्व डे पर खेल वहीं से शुरू होगा, जहां पहले दिन रुका था। लेकिन जिस तरह से बारिश की आशंका जताई गई है। उससे वह फाइनल मुकाबले में बड़ी विलेन बनती हुई नजर आ रही है।

भारत ने मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को दे दी पटखनी

भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम को पांच विकेट से हराया था। तब ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 338 रन बनाए थे। इसके बाद भारत के लिए जेमिमा रोड्रिगेज सबसे बड़ी मैच विनर बनकर उभरीं। उन्होंने 127 रन पारी खेली। उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 89 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही भारतीय टीम ने महिला वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा टारगेट चेज कर लिया और इतिहास रच दिया। जबकि साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 125 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

 

Related Post

ENG vs AUS: कौन सी टीम एशेज की है इस बार प्रबल दावेदार? मार्क वुड के बयान से मची सनसनी

Posted by - November 8, 2025 0
मार्क वुड का मानना ​​है कि ऑस्ट्रेलिया एशेज श्रृंखला में प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा लेकिन उन्होंने कहा…

लंदन के पार्क में बेटे अकाय संग दिखे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीरें वायरल

Posted by - June 17, 2026 0
भारतीय क्रिकेट स्टार Virat Kohli और बॉलीवुड अभिनेत्री Anushka Sharma इन दिनों लंदन में परिवार के साथ सुकून भरे पल…

FIFA World Cup 2026: जर्मनी और अमेरिका की हार से बड़ा उलटफेर, इक्वाडोर ने रचा इतिहास, तुर्किये की जीत भी नहीं बचा सकी उम्मीदें

Posted by - June 26, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार का दिन बड़े उलटफेरों के नाम रहा। चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को…

IND vs OMN A: 18 छक्के-16 चौके… 70 गेदों में ठोके 189 रन, आज फिर विस्फोट को तैयार वैभव सूर्यवंशी, कहां और किससे मुकाबला?

Posted by - November 18, 2025 0
नई दिल्ली: प्रचंड फॉर्म में चल रहे भारतीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आज फिर धमाल मचाने…

इन खिलाड़ियों को अब मिलना चाहिए टीम में मौका’, पहले टेस्ट में हार के बाद सुनील गावस्कर हुए आगबबूला

Posted by - November 18, 2025 0
Kolkata Pitch controversy: गावस्कर ने माना है कि भारतीय खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट नहीं खेलते हैं जिससे उन्हें  चुनौतीपूर्ण पिच पर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *