पपीते से निखारे सौंदर्य

75 0

1 . सौंदर्य समस्याओं का उपचार है पपीता

पपीता सेहत के साथ-साथ सौंदर्य भी संवारता है। यह रंग निखारता है, मुंहासे दूर करता है और साथ ही त्वचा की कई समस्याओं को भी दूर करता है। आइए जानने की कोशिश करते हैं पपीते के अन्य सौंदर्य लाभ के बारे में।

2 . एंटीएंजिग

उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियों आनी शुरू हो जाती हैं। लेकिन, रोज पपीते का सेवन करने से आप इस समस्या को दूर रख सकते हैं। पपीते में मौजूद विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट आपकी त्वचा को झुर्रियों से बचाते हैं।

3. दाग धब्बे हटाए

अगर आपके चेहरे पर काले-काले धब्बे हो गए हों तो खीरे, पपीता और टमाटर का रस बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लेप करें। जब यह लेप सूख जाए तो इस मिश्रण को दोबारा लगायें। इस प्रकार सूखने पर तीन-चार बार इस लेप को चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर लेप को बीस मिनट लगा रहने के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें।

4 . दो मुंहे बाल की समस्या

पपीते का पैक दो मुंहे बालों से निजात दिलाने में कारगर है। एक पका हुआ आधा पपीता लें (यदि बाल लंबे हैं तो अधिक पपीते की जरूरत पड़ सकती है), इसे छीलें और बीजों को बाहर निकाल लें। इसके गूदे को आधा कप दही के साथ मिलाएं और बालों में लगाएं। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें और सिर को सामान्य पानी से धो लें।

5 . डेड स्किन हटाए

पपीते में बीटा हाइड्रॉक्सिल एसिड यानी बीएचएए रसायन पाया जाता है। बीएचएए एक्सफोलिएंट का काम करता है। यानी इसमें त्वचा की मृत कोश‍िकाओं को हटाने की क्षमता होती है, जिससे त्वचा ज्यादा मुलायम और चिकनी होती है। साथ ही यह फल बीएचएए के जरिए त्वचा की गंदगी और तेल को भी हटाता है, जो मुहांसे का मुख्य कारण है।

6 . रंग निखारे

पपीते में एक गुण यह भी है कि इससे नियमित स्क्रब करने से चेहरे पर मौजूद दाग धब्बे हल्के हो जाते हैं और रंग भी निखरता है। पपीता लेकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इसे चेहरे पर पांच मिनट तक मलें फिर साफ पानी से चेहरा धो लें।

7 . थकान दूर करे

पपीते का पैक बनाने के लिए पपीते के बीज निकाल कर 2-3 स्लाइस काट लें। अब इनके टुकड़े करके इन्हें मिक्सी में ब्लैंड कर लें। अब इसमें 1/2 कप दही मिलाएं। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट तक लगाकर रखें। उसके बाद चेहरा धो लें। इस पैक को लगाने से आपको ठंडक महसूस होगी तथा आपकी थकान कम होगी।

8 . चमकदार त्वचा के लिए

पपीते के गूदे में पुदीने को पीस लें और ध्यान रखें कि पपीते के बीज भी साथ में ही रहें। इसके बीज स्क्रबिंग का काम करेंगे और पपीता बैक्टीरिया को रोकता है। इससे आपकी स्किन क्लीन और शाइन करने लगेगी।

9 . सनबर्न से राहत

पपीता का फेस पैक सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद है। यह सन बर्न की समस्या से राहत दिलाता है। आधा कप पपीता लें और उसे दूध में पीस लें। इस लेप को चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट के बाद चेहार धो दें।

10 . मुहांसे भगाए

पपीते का गूदा, शहद और दही को मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर इसे पानी से साफ करें। लगातार दिन में एक बार इस पैक के इस्तेमाल से मुंहासें पूरी तरह खत्म हो जाएंगे।

Related Post

जानकार आप भी हैरान रह जायेंगे अवसाद या डिप्रेशन के ये कारण

Posted by - July 28, 2018 0
शायद आपको जानकार हैरानी होगी की अवसाद एक साधारण बीमारी नहीं है। अवसाद आपको नकारात्मक महसूस करवाता है। यह मस्तिष्क रसायन…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *