5 ODI सीरीज जब भारत को एक मैच में भी नहीं मिली जीत, 0-3 या 0-5 से गंवानी पड़ी ट्रॉफी

86 0

भारत के वो 5 ऐतिहासिक वनडे सीरीज जब उसे 0-5 से व्हाइटवॉश का सामना करना पड़ा.

मौजूदा समय में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज जारी है. शुरुआती दोनों मुकाबलों में भारतीय को शिकस्त का सामना करना पड़ा है. जिसके बाद उसके ऊपर 3-0 से सीरीज गंवाने का खतरा मंडराने लगा है. कई लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि अगर आखिरी मुकाबले में भी भारतीय टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ता है तो क्या यह पहली बार होगा जब वनडे फॉर्मेट की 3 या 3 मैचों से अधिक की सीरीज में उसे व्हाइटवॉश का सामना करना पड़ेगा? तो इस सवाल का जवाब हम लेकर आए हैं. भारतीय टीम को पहले भी 3 या 3 मैचों से अधिक की वनडे सीरीज में व्हाइटवॉश का सामना करना पड़ा है, जो कुछ इस प्रकार है-

3 या 3 मैचों की अधिक वनडे सीरीज में जब भारतीय टीम का सूपड़ा हुआ साफ
0-5 – बनाम वेस्टइंडीज – 1983

0-5 – बनाम वेस्टइंडीज – 1989

0-3 – बनाम श्रीलंका – 1997

0-3 – बनाम न्यूजीलैंड – 2020

0-3 – बनाम साउथ अफ्रीका – 2022

वेस्टइंडीज ने सबसे ज्यादा बार किया है सूपड़ा साफ
भारतीय टीम का वनडे फॉर्मेट में सर्वाधिक बार सूपड़ा साफ वेस्टइंडीज की टीम ने किया है. साल 1983 में पहली बार कैरेबियन टीम ने भारतीय टीम को 5 मैचों की वनडे सीरीज में 5-0 से शिकस्त दी थी. उसके बाद 1989 में खेले गए 5 मैचों की वनडे सीरीज में भी उन्होंने 5-0 से हराया था. इस तरह कैरेबियन टीम भारतीय टीम को वनडे क्रिकेट के इतिहास में 2 बार व्हाइटवॉश करने में कामयाब हुई है.

श्रीलंका, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका क्रमशः 1-1 बार किया है सूपड़ा साफ
वेस्टइंडीज के बाद श्रीलंका, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीम ने क्रमशः एक-एक बार भारतीय टीम का सूपड़ा साफ किया है. साल 1997 में श्रीलंका की टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम को 0-3 हराया था. उसके बाद 2020 में न्यूजीलैंड और 2022 में साउथ अफ्रीका की टीम ने भी भारतीय टीम का सूपड़ा साफ किया.

Related Post

भारत-आयरलैंड टी20 सीरीज पर संकट! बेलफास्ट हिंसा के बीच वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर मंडराया खतरा

Posted by - June 12, 2026 0
भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अफगानिस्तान…

जो रूट के आगे बेबस भारत, इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता दूसरा ODI; सीरीज 1-1 से बराबर

Posted by - July 17, 2026 0
भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन…

ग्लासगो के रेस्टोरेंट में भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, PM मोदी ने की तारीफ

Posted by - August 10, 2026 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन की तारीफ की है।…

IND vs SL: जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर, रणजी के स्टार आकिब नबी को पहली बार मिला टीम इंडिया का बुलावा

Posted by - August 3, 2026 0
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया…

बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: सिंधू-लक्ष्य को आसान ड्रॉ, पहले दौर में शीर्ष वरीय शी युकी से भिड़ेंगे आयुष शेट्टी

Posted by - August 6, 2026 0
17 से 23 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली में होने वाली बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के लिए ड्रॉ का ऐलान हो…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *