मोदी पर हमला और छठ की बात… राहुल गांधी ने PM पर ये क्या कह दिया

72 0

राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर के सकरा में एक जनसभा के दौरान कहा कि नरेंद्र मोदी को छठ पूजा से कोई लेना देना नहीं है, उन्हें सिर्फ आपका वोट चाहिए. आप उन्‍हें स्‍टेज पर आकर डांस करने के लिए कहेंगे तो वे कर देंगे. पीएम मोदी पर राहुल गांधी के इस बयान को लेकर भाजपा अब हमलावर है.

नई दिल्‍ली :

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के सकरा में तेजस्वी यादव के साथ जनसभा की. अपने 25 मिनट के भाषण में उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा. हालांकि इस जनसभा में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लेकर एक विवादित बयान दे दिया. उन्‍होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को छठ पूजा से कोई लेना देना नहीं है, उन्हें सिर्फ आपका वोट चाहिए. आप उन्‍हें स्‍टेज पर आकर डांस करने के लिए कहेंगे तो वे कर देंगे. पीएम मोदी पर राहुल गांधी के इस बयान को लेकर भाजपा अब हमलावर है और पार्टी के कई नेताओं ने राहुल गांधी के साथ ही महागठबंधन को लेकर जमकर हमला बोला है

राहुल गांधी की बड़ी बातें

  • मोदी वोट के लिए ड्रामा करते हैं: नरेंद्र मोदी को छठ पूजा से कोई लेना देना नहीं है. उन्हें सिर्फ आपका वोट चाहिए. आप वोट के लिए उनसे कोई भी ड्रामा करवा लो वो कर देंगे. वोट के लिए उनसे कहिए स्टेज पर आकर डांस करें वो कर देंगे.
  • नीतीश के स्वास्थ्य सवाल खड़े किए: नीतीश कुमार खुद कोई फैसला नहीं ले रहे हैं. वो रिमोट से चल रहे हैं. बीजेपी वाले उन्हें चला रहे हैं. दिल्ली से उन्हें कंट्रोल किया जा रहा है. उनके आसपास भी अपने लोग रखे जा रहे हैं.
  • पलायन, बेरोजगारी का मुद्दा उठाया: मुझे बताइए आपके फोन के पीछे क्या लिखा है. मेड इन चाइना. लेकिन मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए. मोबाइल, शर्ट, पैंट, ये सब बिहार में बनने चाहिए और बिहार के युवाओं को उन कारखानों में रोजगार मिलना चाहिए. बिहार के लोग बाहर क्यों जाएं. दूसरे राज्यों के लोगों को बिहार आना चाहिए.
  • SIR को लेकर केंद्र और EC को घेरा: हमने अभी 20 दिनों तक SIR को लेकर यात्रा निकाली. ये लोग अपनी मर्जी चला रहे हैं. महाराष्ट्र और हरियाणा में जिस तरह से वोट चोरी की गई वो यहां भी करने जा रहे हैं.

Related Post

बकरीद पर सख्ती! खुले में नमाज और कुर्बानी नहीं होगी: CM योगी के 10 बड़े आदेश

Posted by - May 25, 2026 0
बकरीद को लेकर उत्तर प्रदेश में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उच्च…

पंजाब उपचुनावः मतदान से 3 दिन पहले तरनतारन की SSP रवजोत कौर ग्रेवाल सस्पेंड, शिअद के आरोप के बाद EC ने लिया एक्शन

Posted by - November 15, 2025 0
पंजाब के तरनतारन विधानसभा उपचुनाव में मतदान से ठीक तीन दिन पहले चुनाव आयोग ने शनिवार को जिले की वरिष्ठ…

उत्तराखंड में 10 साल में 500 मौतें: बढ़ते हाथी संघर्ष से फिर लौटेगा ‘हाथी मित्र’ मॉडल

Posted by - November 6, 2025 0
देहरादून। उत्तराखंड में मानव-हाथी संघर्ष अब वन विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। खासकर हरिद्वार, देहरादून और…

Raghopur Seat : गंगा की धार से घिरा है राघोपुर और तेजस्वी यादव की चार मोर्चों से घेराबंदी… बिहार चुनाव की दिलचस्प लड़ाई

Posted by - November 1, 2025 0
Bihar Chunav Raghopur Assembly Seat : बिहार की राजनीति में राघोपुर सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र नहीं, बल्कि लालू परिवार की…

बिहार विधानसभा चुनाव: तारापुर सीट पर इस बार चलेगा किसका सिक्का? सम्राट चौधरी के सामने हैं ये कैंडिडेट

Posted by - November 1, 2025 0
तारापुर विधानसभा सीट बिहार की सबसे हॉट सीटों में से एक है, जहां से बीजेपी नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *