बंद कमरे में 2 घंटे की मुलाकात की कहानी: आखिर चीन ने ट्रंप को कैसे पटा लिया?

93 0

US China Trade Deal: चीन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दिल पिघल गया है या शी जिनपिंग के तेवरों से वह डर गए हैं! पर्दे के पीछे की कहानी चाहे जो हो, लेकिन साउथ कोरिया में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से दो घंटे की मुलाकात के बाद ट्रंप ने चीन पर टैरिफ में 10 पर्सेंट की कटौती का ऐलान कर दिया है. दोनों देशों के बीच छिड़े टैरिफ वॉर पर यह ताजा सीजफायर है. इस लंबी मुलाकात के दौरान चीन और अमेरिका, दोनों ने एक दूसरे का दिल खुश करने की कोशिश की है. ट्रंप ने चीन की दुखती रग ताइवान को नहीं छेड़ा, तो चीन ने रेयर अर्थ की डील कर ट्रंप को खुश कर दिया.

ट्रंप के मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका-चीन अब मिलकर काम करेंगे. यह नजदीकी कितनी रहेगी, यह आने वाले दिनों में ज्यादा साफ तरह से दिखेगी, क्योंकि इसमें रूस-चीन की दोस्ती कसौटी पर लगी होगी.बड़ी बात यह है कि ट्रंप ने अप्रैल में चीन जाने का ऐलान किया है. दोनों नेताओं की मुलाकात छह सालों बाद हुई है.

टैरिफ टेंशन से मची थी उथल-पुथल
इससे पहले ट्रंप और जिनपिंग के बीच टैरिफ को लेकर वार-पलटवार का दौर चला था. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका ने फेंटानिल पर टैरिफ 20 से 10 फीसदी कर दिया है. वहीं अमेरिका का चीन पर कुल टैरिफ 57 से घटकर 47 कर दिया है.  उन्होंने कहा कि अमेरिका ने चीन के साथ एक साल का व्यापार समझौता किया है, जिसे नियमित तौर पर आगे बढ़ाया जाएगा. वहीं चीन ने अमेरिका को दुर्लभ खनिज तत्वों का निर्यात जारी रखने का भरोसा दिया है. ट्रंप ने भी कहा कि रेयर अर्थ मैटेरियल को लेकर कोई गतिरोध नहीं है.

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार अंसुतलन
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार अंसुतलन और चीन की बढ़ती सैन्य ताकत अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता का विषय है. अमेरिका ने अपने देश के संवेदनशील हाईटेक उपकरणों खासकर AI के लिए इस्तेमाल एडवांस सेमीकंडक्टर्स के निर्यात को लेकर अंकुश बढ़ाया है. ट्रंप और जिनपिंग की बैठक के पहले दोनों देशों के अधिकारियों के बीच कुआलालंपुर में टैरिफ समेत तमाम गतिरोध वाले मुद्दों पर चर्चा हुई है. अमेरिका चीन को सोयाबीन बेचना चाहता है. चीन के सोशल मीडिया एप टिकटॉक को लेकर भी संवाद हुआ.

Related Post

3I/ATLAS: अंतरतारकीय धूमकेतु की रहस्यमयी हरकतें, बढ़ी रफ्तार, नीला हुआ रंग, पूंछ भी गायब, जानिए क्या बोले वैज्ञानिक

Posted by - November 11, 2025 0
खगोलशास्त्री उस समय हैरान रह गए जब 3I/ATLAS की नई तस्वीरों में अंतरतारकीय धूमकेतु को सूर्य के पास से गुजरने…

जॉर्जिया मेलोनी ने रचा इतिहास, बनीं इटली की सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाली नेता; PM मोदी ने दी बधाई

Posted by - September 4, 2026 0
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के राजनीतिक इतिहास में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह इटली में सबसे…

अमेरिका का पूर्वी प्रशांत में ड्रग तस्करी नाव पर हमला: तीन की मौत, सितंबर से अब तक 21वां मामला, 83 से अधिक मारे गए

Posted by - November 17, 2025 0
अमेरिकी सेना ने शनिवार (15 नवंबर) को अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में पूर्वी प्रशांत महासागर में एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करी…

खालिदा जिया के निधन पर शोक जताते शेख हसीना पर ये क्या बोल गए यूनुस, किसे कहा-“बदले का शिकार”?

Posted by - December 30, 2025 0
खालिदा जिया के निधन पर शोक जताते शेख हसीना पर ये क्या बोल गए यूनुस, किसे कहा-“बदले का शिकार”? ढाका: बांग्लादेश…

FIFA World Cup 2026: जर्मनी और अमेरिका की हार से बड़ा उलटफेर, इक्वाडोर ने रचा इतिहास, तुर्किये की जीत भी नहीं बचा सकी उम्मीदें

Posted by - June 26, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार का दिन बड़े उलटफेरों के नाम रहा। चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *