जॉर्जिया मेलोनी ने रचा इतिहास, बनीं इटली की सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाली नेता; PM मोदी ने दी बधाई

4 0

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के राजनीतिक इतिहास में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह इटली में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने वाली नेता बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

PM मोदी ने मेलोनी को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इटली के युद्ध बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने की उपलब्धि मेलोनी के नेतृत्व में इटली की जनता के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है।

PM मोदी ने आगे कहा कि मेलोनी की दोस्ती ने भारत-इटली स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने दोनों देशों के लोगों के लिए समृद्ध भविष्य बनाने के लिए करीबी सहयोग जारी रखने की इच्छा जताई और मेलोनी के आगे भी सफल रहने की शुभकामनाएं दीं।

जून 2026 में PM मोदी ने तोड़ा था नेहरू का रिकॉर्ड

इसी तरह की उपलब्धि कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हासिल की थी। जून 2026 में PM मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के लगातार निर्वाचित कार्यकाल का रिकॉर्ड तोड़ा था।

हालांकि, दोनों नेताओं के रिकॉर्ड और कार्यकाल की अवधि में अंतर है। इटली में राजनीतिक अस्थिरता के बीच मेलोनी की यह उपलब्धि खास मानी जा रही है।

80 साल में इटली में बनीं करीब 70 सरकारें

इटली के राजनीतिक इतिहास में सरकारों का कार्यकाल अक्सर लंबा नहीं रहा है। पिछले करीब 80 वर्षों में देश में लगभग 70 सरकारें बन चुकी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्जिया मेलोनी ने 3 साल, 10 महीने और 11 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर लगातार रहते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के नाम था, जिन्होंने अपने चार कार्यकालों में से एक के दौरान 1,412 दिनों तक सरकार चलाई थी।

मेलोनी ने अब बर्लुस्कोनी के इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

Related Post

अमेरिकी न्याय विभाग ने हाल ही में क्षमादानों पर चुपचाप ‘समान’ ट्रम्प हस्ताक्षरों को बदल दिया

Posted by - November 15, 2025 0
न्याय विभाग ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हस्ताक्षर की हूबहू प्रतियों के साथ ऑनलाइन क्षमादान पोस्ट किया था, जिसे एजेंसी…

4 चूहों और 3 एस्ट्रोनॉट्स को लेकर चीन का ‘शेनझोउ-21’ यान पहुंचा अंतरिक्ष, बनाया तेज गति का रिकॉर्ड

Posted by - November 1, 2025 0
चीन ने अपने 3 एस्ट्रोनॉट्स को 4 चूहों के साथ में अंतरिक्ष की यात्रा करने भेजा है। चीन इनके माध्यम…

बांग्लादेश की झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, 1500 से ज्यादा झुग्गियां जलकर हुईं राख

Posted by - November 27, 2025 0
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के कोराइल स्लम में लगी भीषण आग ने 1500 से अधिक झुग्गियों को राख कर दिया,…

BRICS समिट 2026 के लिए दिल्ली आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, रिपोर्ट में दावा

Posted by - August 14, 2026 0
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान सितंबर 2026 में नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में हिस्सा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *