4 चूहों और 3 एस्ट्रोनॉट्स को लेकर चीन का ‘शेनझोउ-21’ यान पहुंचा अंतरिक्ष, बनाया तेज गति का रिकॉर्ड

85 0

चीन ने अपने 3 एस्ट्रोनॉट्स को 4 चूहों के साथ में अंतरिक्ष की यात्रा करने भेजा है। चीन इनके माध्यम से वहां होने वाले प्राथमिक प्रभावों का अध्ययन भी करेगा।

जिउक्वान (चीन): चीन का अंतरिक्ष यान ‘शेनझोउ-21’ 4 चूहों और 3 एस्ट्रोनॉट्स को लेकर अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया है। चीन ने शनिवार को बताया कि उसका यह यान सफलतापूर्वक देश के अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ गया है। इसके सफल प्रक्षेपण के बाद यह यान तीन सदस्यीय दल के साथ रिकॉर्ड समय में अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचा।

साढ़े तीन घंटे में अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा शेनझोउ-21

चाइना मेंड स्पेस एजेंसी (CMSA) के अनुसार यान के स्टेशन से जुड़ने की प्रक्रिया लगभग साढ़े तीन घंटे में पूरी हुई, जो पिछले अभियान की तुलना में तीन घंटे तेज रही। ‘शेनझोउ-21’ ने शुक्रवार रात स्थानीय समयानुसार 11 बजकर 44 मिनट पर उत्तर-पश्चिम चीन के जिउक्वान प्रक्षेपण केंद्र से उड़ान भरी थी। यान के तीनों अंतरिक्ष यात्री अब स्टेशन के ‘तियान्हे कोर मॉड्यूल’ में प्रवेश करेंगे। दल का नेतृत्व पायलट और कमांडर झांग लू कर रहे हैं, जो इससे पहले ‘शेनझोउ-15’ मिशन का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनके साथ पहली बार अंतरिक्ष यात्रा पर जा रहे वू फी (32) हैं , जो एक इंजीनियर हैं और अब तक के चीन के सबसे युवा अंतरिक्ष यात्री माने जा रहे हैं। तीसरे सदस्य झांग होंगझांग हैं, जो पेलोड विशेषज्ञ हैं और पहले नई ऊर्जा व उन्नत सामग्रियों पर शोध कार्य कर चुके हैं।

क्या है चीन का प्लान

चीन के प्लान के तहत तीनों अंतरिक्ष यात्री लगभग छह महीने तक अंतरिक्ष स्टेशन पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे जैव प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष चिकित्सा, पदार्थ विज्ञान और अन्य विषयों से संबंधित 27 वैज्ञानिक और अनुप्रयुक्त प्रयोगों पर काम करेंगे। इस मिशन की एक विशेष उपलब्धि यह भी है कि चीन ने पहली बार अपने अंतरिक्ष स्टेशन पर चूहे भेजा है। चीनी विज्ञान अकादमी के इंजीनियर हान पेई ने बताया कि चार चूहों (दो नर और दो मादा) पर नजर रखी जाएगी, ताकि यह अध्ययन किया जा सके कि भारहीनता और सीमितता उनके व्यवहार को कैसे प्रभावित करती है।

300 चूहों में हुआ 4 का चुनाव

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, 60 दिनों के गहन प्रशिक्षण के बाद 300 चूहों में से इन चार चूहों का चयन किया गया। चाइना नेशनल रेडियो ने बताया कि ये चूहे अंतरिक्ष स्टेशन में पांच से सात दिन रहेंगे और फिर ‘शेनझोउ-20’ के जरिये पृथ्वी पर लौट आएंगे।

चांद पर यात्री भेजने की योजना

चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी के प्रवक्ता झांग जिंगबो ने कहा कि चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री भेजने की योजना के तहत अनुसंधान और विकास कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। साथ ही पाकिस्तान के साथ सहयोग के तहत दो पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों को प्रशिक्षण के लिए चीन भेजने की प्रक्रिया भी जारी है। इनमें से एक को पेलोड विशेषज्ञ के रूप में एक अल्पकालिक मिशन पर भेजने की योजना है, जो किसी विदेशी अंतरिक्ष यात्री की चीन के अंतरिक्ष स्टेशन की पहली यात्रा होगी। (एपी)

Related Post

पुतिन ने न्यूक्लियर टेस्ट का आदेश नहीं दिया, क्रेमलिन ने ट्रंप के दावे को किया खारिज

Posted by - November 10, 2025 0
क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा, “हम कोई परमाणु परीक्षण नहीं करने जा रहे हैं, लेकिन अगर कोई अन्य देश ऐसा…

COP30: अमेजन के घने जंगलों में धरती बचाने बैठेंगे दुनिया के दिग्गज नेता, जलवायु शिखर सम्मेलन का एजेंडा जानिए

Posted by - November 6, 2025 0
COP30 Brazil Agenda: एक बार फिर दुनिया के नेता जलवायु शिखर सम्मेलन के लिए एक साथ बैठेंगे और इस बार…

डेविड की हैट्रिक से कनाडा की 40 साल बाद पहली वर्ल्ड कप जीत, मेक्सिको बना नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम

Posted by - June 19, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार का दिन मेजबान टीमों और युवा सितारों के नाम रहा। जहां Canada ने कतर…

शहबाज के लिए मुनीर को “CDF” बनाना हुआ टेढ़ी खीर, 27वें संविधान संशोधन के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

Posted by - November 10, 2025 0
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के लिए अपने करीबी और पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को सीडीएफ बनाना आसान नहीं…

‘उनके साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता’: ट्रम्प ने शी जिनपिंग और पुतिन को बताया “सख्त और होशियार नेता”

Posted by - November 3, 2025 0
वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को अपने चीनी और रूसी समकक्षों शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन की…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *