कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2026) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (CNLU) ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि अब उम्मीदवार 7 नवंबर 2025 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे कंसोर्टियम की वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि यह विस्तार यूजी (UG) और पीजी (PG) दोनों कार्यक्रमों के लिए लागू होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि तकनीकी परेशानी से बचा जा सके।
CLAT 2026 आवेदन करने की प्रक्रिया:
-
सबसे पहले consortiumofnlus.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर CLAT 2026 Registration Link पर क्लिक करें।
-
आवश्यक विवरण भरकर पंजीकरण करें।
-
लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म पूरा करें और शुल्क जमा करें।
-
फॉर्म सबमिट करें और उसकी एक प्रति डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
परीक्षा की तिथि:
CLAT 2026 का आयोजन 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक एक ही पाली में किया जाएगा।
CLAT एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है जिसके माध्यम से देश के 25 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLUs) में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश मिलता है। अधिक जानकारी और अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।