2018 में आई इस फिल्म ने जीते 27 अवॉर्ड, बजट से 9 गुना ज्यादा की थी कमाई, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग

86 0

23 करोड़ रुपये में बनी वो ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसने अपने बजट से 9 गुना ज्यादा कमाई की। ये 2018 में बॉलीवुड की 8वीं सबसे ज्यादा भारत में कलेक्शन करने वाली फिल्म थी।

बॉलीवुड में कम बजट की कई फिल्में अपना कमाल दिखा चुकी हैं। इसमें ‘कहानी’ से लेकर ‘अंधाधुन’ और ‘विकी डोनर’ जैसी मूवीज शामिल हैं। ये फिल्में साबित करती हैं कि अच्छी कहानी और कास्ट की दमदार एक्टिंग के दम पर कम बजट की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हो सकती हैं। आज हम आपको 7 साल पुरानी ऐसी ही एक बॉलीवुड फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बजट से 9 गुना ज्यादा कमाई की। ये हिंदी मूवी 2018 में बॉलीवुड की 8वीं सबसे ज्यादा भारत में कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई थी। इसमें एक से बढ़कर एक बेहतरीन कलाकार थे, जिन्होंने अपने किरदार से दर्शकों को हंसाया और रुलाया था।

कम बजट वाली धांसू फिल्म की कहानी

हम जिस कम बजट वाली ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘बधाई हो’। ये फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा है। 2018 में इस हिंदी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और अपनी नई भावनात्मक कहानी से लोगों का दिल जीत लिया। अमित रविंदरनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित ‘बधाई हो’ में देखने को मिलता है कि नाती-पोते खेलने के उम्र में एक बुजुर्ग महिला-पुरुष फिर से मां-पिता बना जाते हैं। दरअसल, इसमें बहुत ही अलग कहानी देखने को मिली, जो दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार की है, जिसके माता-पिता (नीना गुप्ता और गजराज राव) वृद्धावस्था में फिर से माता-पिता बन जाते हैं, जब उनका बड़ा बेटा नकुल (आयुष्मान खुराना) शादी के लायक होता है।

2018 में 27 अवॉर्ड जीतने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म

फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ-साथ नीना गुप्ता, सान्या मल्होत्रा, गजराज राव, सुरेखा सीकरी, शीबा चड्ढा, मनोज बख्शी और राहुल तिवारी जैसे बेहतरीन कलाकार थे। आईएमडीबी के अनुसार, फिल्म ने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों सहित कुल 27 पुरस्कार जीते। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला और सुरेखा सीकरी को उनके शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला। इस फिल्म से आयुष्मान खुराना को फिर से अपना हुनर दिखाने का मौका मिला। इतना ही नहीं दर्शकों को आयुष्मान के साथ सान्या मल्होत्रा की जोड़ी भी बहुत पसंद आई थी।

जिओ हॉटस्टार पर देखें ये फिल्म

IMDb पर ‘बधाई हो’ 7.9 की मजबूत रेटिंग के साथ अपनी चमक बरकरार रखे हुए है, जो ‘राजी’ से थोड़ा आगे है, जिसकी रेटिंग 7.7 है। अगर आपने इस फिल्म को सिनेमाघरों में मिस कर दिया है तो उनके लिए बता दें कि ‘बधाई हो’ अब जिओ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

Related Post

52 की उम्र में महिमा चौधरी ने की दूसरी शादी? इस एक्टर संग आईं नजर, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर

Posted by - October 30, 2025 0
महिमा चौधरी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ के कारण चर्चा में हैं, जिसमें वह संजय मिश्रा के…

विश्व चैंपियन बन रचा इतिहास, 200 किलो के किंग कॉन्ग दी तगड़ी शिकस्त, हीरो बनकर दी हिट फिल्में तो हनुमान बन घर घर पूजे गए, बाद में बनें सांसद

Posted by - November 19, 2025 0
दारा सिंह का जन्म 19 नवंबर 1928 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था. उनका असली नाम दीदार सिंह रंधावा था.…

39 साल पहले बंद हो गई थी 200 फिल्मों की शूटिंग और हो गए थे 150000 लोग बेरोजगार, फिर वैष्णो देवी पहुंचे कलाकार

Posted by - November 1, 2025 0
बॉलीवुड में साल 1986 में भंयकर हड़ताल हुई थी। इस दौरान सभी सेट पर ताले लग गए थे। 200 फिल्मों…

पिता बने संन्यासी, दिहाड़ी कर पाला पेट, फिर डायरेक्टर बन लगाई हिट फिल्मों की झड़ी, कहलाए अमिताभ बच्चन के गॉडफादर

Posted by - November 6, 2025 0
अमिताभ बच्चन को 70 के दशक में सुपरस्टार बनाने वाले डायरेक्टर प्रकाश मेहरा की कहानी बड़ी दिलचस्प है। कभी दिहाड़ी…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *