शिवसेना नेता संजय राउत की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

98 0

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अपने समर्थकों को एक पत्र लिखकर सूचित किया कि उन्हें दो महीने के लिए सार्वजनिक जीवन से दूर रहना होगा। डॉक्टरों ने उन्हें भीड़ से बचने की सलाह दी है। राउत का मुंबई के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत के स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। तबियत बिगड़ने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इतना ही नहीं वह दो महीने तक सार्वजनिक जीवन से भी दूर रहेंगे। संजय राउत ने अपने कार्यकर्ताओं को एक भावुक पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है।

संजय राउत ने कहा, “जय महाराष्ट्र! सभी मित्रों, परिवार और कार्यकर्ताओं से विनम्र निवेदन है, आप सभी ने हमेशा मुझ पर विश्वास किया है और मुझे प्यार दिया है, लेकिन अब अचानक पता चला है कि मेरे स्वास्थ्य में कुछ गंभीर गिरावट आई है। इलाज चल रहा है, मैं जल्द ही इससे उबर जाऊंगा। चिकित्सकीय सलाह के अनुसार, मुझे बाहर जाने और भीड़ में घुलने-मिलने से मना किया गया है। इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। मुझे विश्वास है कि मैं ठीक हो जाऊंगा और नए साल में आपसे मिलने आऊंगा। आपका प्यार और आशीर्वाद ऐसे ही बना रहे।”

गले में तकलीफ की वजह से कुछ दिन पहले भी हुए थे अस्पताल में भर्ती

सूत्रों की अगर मानें तो राउत का इलाज मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है लेकिन बीमारी का सटीक कारण अभी पता नहीं चला है। कुछ दिन पहले भी संजय राउत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उन्हें गले में तकलीफ बताई गई थी। एक बार फिर उनकी तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया और इस बार वह दो महीने के लिए सार्वजनिक जीवन से दूर रहेंगे।

 

Related Post

देश का अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा उत्तराखंड’, रजत जयंती पर विधानसभा के विशेष सत्र में बोले सीएम धामी

Posted by - November 6, 2025 0
सीएम धामी ने उत्तराखंड की स्थापना को लेकर चले आंदोलन और संघर्ष की पृष्ठभूमि का जिक्र किया वहीं पिछली और…

बीजेपी ने 101 सीटों पर चुनाव लड़कर जीतीं 89 सीटें, जानें 2020 के मुकाबले कैसा रहा पार्टी का स्ट्राइक रेट

Posted by - November 15, 2025 0
पटना: बिहार के सियासी मैदान में अगर क्रिकेट की भाषा इस्तेमाल करें, तो NDA ने इस बार ‘सेंचुरी’ नहीं, बल्कि ‘डबल…

हिमाचल के कुल्लू में आग ने मचाया तांडव,देखते ही देखते जल गया गांव, तस्वीरें देखकर हिल जाएंगे

Posted by - November 11, 2025 0
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के एक गांव में सोमवार दोपहर को लगी भारी तबाही मचाई है. इस आग में…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *