हिमाचल के कुल्लू में आग ने मचाया तांडव,देखते ही देखते जल गया गांव, तस्वीरें देखकर हिल जाएंगे

88 0

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के एक गांव में सोमवार दोपहर को लगी भारी तबाही मचाई है. इस आग में करीब-करीब पूरा गांव जलकर तबाह. लेकिन किसी तरह की जनहानि होने की खबर नहीं है.

शिमला:

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के एक गांव में सोमवार दोपहर भयानक आग लग गई. यह आग जिले की तीर्थंकर घाटी  के नोहांडा के झनीयार गांव में दोपहर करीब दो बजे लगी. यह आग देखते ही देखते फैल गई. पहले तो गांव वालों ने अपने स्तर पर आग को बुझाने की कोशिश की. लेकिन आग उनसे काबू में नहीं आई. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके के लिए रवाना तो की गईं, लेकिन वहां जाने का रास्ता न होने की वजह से वो पहुंच नहीं पाईं. लेकिन फायर ब्रिगेड के कर्मचारी वहा किसी तरह से पहुंचे. इससे पहले ही आग वहां तबाही मचा चुकी थी. इस गांव में केवल चार-पांच घर ही बचे हैं, ये घर गांव के बाहरी हिस्से में बने थे. इस अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि खबर नहीं है. शुरुआती जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है.

कुल्लू जिले के किस गांव में लगी आग

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दिन में दो बजकर सात मिनट पर अग्निशमन विभाग की बंजर चौकी को सूचना मिली की नोहांडा के झनीयार गांव  में आग लग गई है. यह गांव बंजार से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर है. गांव तक पहुंचने की लिए करीब तीन किलोमीटर पैदल भी  चलना पड़ता है. यह रास्ता तय करने में एक घंटे का समय लगता है. इसलिए गांव वालों ने अपने स्तर पर ही आग बुझाने के प्रयास तुरंत शुरू कर दिए थे. उनके वो प्रयास नाकाफी साबित हुए. अग्निशमन विभाग की गाड़ी गांव से तीन किलोमीटर पीछे रह गई थी, लेकिन अग्निशमन विभाग की पांच सदस्यीय टीम जब तक गांव में पहुंची, तब तक सब कुछ खाक हो चुका था.

आग से किसी तरह की जनहानि होने की खबर नहीं है. शुरुआती जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट को बताया जा रहा है.

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस अग्निकांड में 16 घर, चार गौशालाएं और दो मंदिर जलकर राख हो गए. गांव में अब मात्र चार-पांच घर ही बचे हैं.ये बचे हुए घर आग की चपेट में आए घरों से कुछ दूरी पर बने हुए थे.यह दूरदराज का पहाड़ी इलाका है. यहां पर घर बनाने में बहुतायत में लकड़ी का प्रयोग होता है.

Related Post

ममता बनर्जी के किले में PM मोदी की एंट्री, बंगाल-असम को मिलेगी बड़ी सौगात

Posted by - December 20, 2025 0
साल 2026 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरा राजनीतिक रूप…

लालू परिवार में संग्राम के बीच वायरल हुईं रमीज-संजय की तस्वीरें, विदेश यात्रा पर मौज करते दिखे

Posted by - November 18, 2025 0
संजय यादव और रमीज की विदेश यात्राओं की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. विदेश यात्रा की…

धर्मशाला में टला बड़ा पैराग्लाइडिंग हादसा, महिला पर्यटक के साथ पैराग्लाइडर बिजली के तारों में फंसा

Posted by - November 22, 2025 0
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. जहां बेहद कड़ी मशक्कत…

क्यों चर्चा में चंडीगढ़? 8 हजार साल का इतिहास, दलदली झील पर बसा शहर, एक पुजारी ने सुझाया था चंडीगढ़ का नाम

Posted by - November 24, 2025 0
Chandigarh Latest News: चंडीगढ़ का इतिहास वैसे तो हजारों साल पुराना बताया जाता है, लेकिन भारत के विभाजन के बाद…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *