दिल्ली धमाके के बाद हाईलेवल मीटिंग, IB और NIA समेत टॉप जांच एजेंसियों के साथ अमित शाह बैठक करेंगे

87 0

Delhi Red Fort Car Blast: दिल्ली पुलिस ने फोरेंसिक सबूतों और खुफिया सूचनाओं के बाद संभावित आतंकी संबंधों को खोजने के लिए UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम) की धाराएं लगा दी हैं.

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए विस्फोट मामले में मंगलवार, 11 नवंबर को गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक होने वाली है. आंतरिक सुरक्षा के सभी पहलुओं की समीक्षा के लिए सुबह 9:30 बजे के बाद बैठक निर्धारित है और इसकी अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. यह पूरी तरह से उच्च स्तरीय बैठक है, इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख, गृह मंत्रालय के सचिव, दिल्ली पुलिस के कमिश्नर, विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) और अन्य वरिष्ठ गृह मंत्रालय के अधिकारी इस बैठक में भाग लेंगे. यहां खास बात है कि सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि इस ब्लास्ट के तार फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं. एजेंसियों को फिदायीन हमले का शक है.

गौरतलब है कि भारत के सबसे हाई-प्रोफाइल स्थानों में से एक, लाल किले के पास सोमवार शाम को एक कार में हुए बड़े विस्फोट में कम से कम 9 लोग मारे गए और 20 घायल हो गए. विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 6.52 बजे एक सफेद हुंडई i20 कार में हुआ, जिससे इस भीड़-भाड़ वाले इलाके में क्षत-विक्षत शव और क्षतिग्रस्त कारें बिखर गईं. एजेंसियों को फिदायीन हमले का शक है.

वहीं दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने संवाददाताओं को बताया, “विस्फोट एक धीमी गति से चलने वाले वाहन में हुआ, जो लाल किला ट्रैफिक सिग्नल पर रुका था. कार में लोग सवार थे. विस्फोट से आसपास की कारें क्षतिग्रस्त हो गईं.”

इस हुंडई i20 कार पर हरियाणा का रजिस्ट्रेशन नंबर था. भारत की प्रमुख आतंकी जांच एजेंसी, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड जांच में शामिल हो गए हैं. मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, जयपुर, हरियाणा, पंजाब, हैदराबाद, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड हाई अलर्ट पर हैं और बिहार भी हाई अलर्ट पर है, जहां आज दूसरे और अंतिम दौर का मतदान होना है. केरल में अधिकारियों ने भी पुलिस को राज्य भर में सुरक्षा मजबूत करने का निर्देश दिया है. देशभर के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशन भी हाई अलर्ट पर हैं.

Related Post

नेपाल में बाढ़ के बाद बिहार में हाई अलर्ट, SDRF-NDRF तैयार; गंडक-कोसी समेत कई नदियों पर बढ़ी निगरानी

Posted by - August 26, 2026 0
Bihar Flood Alert: नेपाल में अचानक आई तेज बाढ़ के बाद बिहार में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल…

नोएडा एयरपोर्ट पर उतरी पहली फ्लाइट: 75 कारोबारी पहुंचे जेवर, 170 किसान जाएंगे लखनऊ

Posted by - June 15, 2026 0
उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) से 15 जून को यात्री उड़ानों का औपचारिक संचालन शुरू हो…

ममता बनर्जी के किले में PM मोदी की एंट्री, बंगाल-असम को मिलेगी बड़ी सौगात

Posted by - December 20, 2025 0
साल 2026 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरा राजनीतिक रूप…

पूतना’ का भेष, गले में कफ सिरप की माला… MP विधानसभा सत्र में कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन

Posted by - December 1, 2025 0
मध्‍य प्रदेश विधानसभा सत्र का आज पहला दिन है, इससे पहले कांग्रेस पार्टी का जोरदान प्रदर्शन देखने को मिला. विरोध…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *