गंगोलीहाट में खेल मैदान बना डंपिंग जोन, देवदार के पेड़ों को भारी नुकसान; खिलाड़ी और अभिभावक नाराज़

93 0

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़): सरकार एक ओर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर गंगोलीहाट विकास खंड मुख्यालय में स्थित पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दशाईथल का मुख्य खेल मैदान डंपिंग जोन में तब्दील कर दिया गया है। इस कारण जहां सैकड़ों बच्चे और खिलाड़ी मैदान से वंचित हो गए हैं, वहीं मैदान के चारों ओर मौजूद दुर्लभ देवदार के पेड़ों को भी भारी नुकसान पहुँच रहा है।

खबर है कि गंगोलीहाट में निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग के लिए निकल रही मिट्टी और पत्थरों को इस मैदान में फेंका जा रहा है। यही मैदान ब्लॉक स्तरीय खेल आयोजनों का केंद्र रहा है और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं भी यहीं अभ्यास करती थीं।

 

खिलाड़ियों और युवाओं में रोष

स्थानीय युवा गौरव पंत ने कहा,
“खेल के लिए यहाँ कोई दूसरा मैदान नहीं। बार-बार मांग करने के बावजूद मैदान को डंपिंग जोन बनाने पर रोक नहीं लगाई गई।”

पूर्व प्रधान मनोज लाल वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा,
“यदि जल्द मैदान को बहाल नहीं किया गया, तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।”

अभिभावक जितेंद्र महरा ने कहा कि भर्ती की तैयारी करने वाले युवा अब सड़कों पर दौड़ने को मजबूर हैं।

अधिकारियों की सफाई

प्रधानाचार्य शैलेन्द्र चौहान ने कहा,
“डंपिंग के लिए कोई अनुमति नहीं दी गई। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।”

वहीं वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन टम्टा ने कहा कि यह स्कूल की निजी भूमि है, इसलिए कार्रवाई भी विद्यालय प्रबंधन को करनी होगी।

Related Post

TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह, ममता बनर्जी से दूरी बना रहे विधायक-सांसद, LoP विवाद ने बढ़ाया संकट

Posted by - June 6, 2026 0
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) इन दिनों अपने सबसे बड़े आंतरिक संकट का सामना करती नजर…

केरल: नाबालिग बेटी से बलात्कार करने की मिली सजा, आरोप पिता को 178 साल की कैद

Posted by - November 19, 2025 0
मलप्पुरम (केरल): केरल के आरीकोड में कोर्ट ने अपनी नाबालिग बेटी से बलात्कार के आरोप में पिता को 178 साल कैद…

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच बाबा बागेश्वर ने कह दी अपने दिल की बात, जानें क्या बोले

Posted by - November 14, 2025 0
अभी बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए हुए वोटों की गिनती हो रही है। इसी बीच बाबा बागेश्रवर से भी…

उत्तराखंड की पहली ग्रीन बिल्डिंग को लेकर पॉलिटिकल घमासान, दिग्गज नेताओं ने उठाये सवाल, जानिये क्या कहा

Posted by - November 15, 2025 0
देहरादून: राजधानी देहरादून शहर के बीचों-बीच बना रही राज्य की पहली ग्रीन बिल्डिंग को लेकर न केवल कांग्रेस बल्कि भारतीय…

MP: शिक्षा मंत्री के बिगड़े बोल, समाज सुधारक राजा राम मोहन राय को कहा- अंग्रेजों का दलाल, बाद में मांगी माफी-VIDEO

Posted by - November 17, 2025 0
बिरसा मुंडा जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने समाज…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *