Bihar election first phase voting: पहले चरण की वोटिंग के बाद EC का बड़ा बयान, दोबारा मतदान नहीं होगा, जानें वजह

81 0

बिहार में दोबारा मतदान नहीं होगा। चुनाव आयोग ने बड़ी बात कही है। इसके पीछे की वजह बताते हुए आयोग ने कहा है कि पहले चरण में सबकुछ शांति पूर्वक निपट गया है, कहीं कोई गड़बड़ नहीं हुई है।

बिहार चुनाव 2025 चरण-I: बिहार में पहले चरण का मतदान छह नवंबर को संपन्न हो गया है। विधानसभा की 243 में से 121 सीटों पर मतदान हो गया है और अब दूसरे चरण में 123 सीटों के लिए वोटिंग 11 नवंबर को होगी और मतों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। पहले चरण के मतदान के बाद भात निर्वाचन आयोग ने कहा है कि सभी तरह की जांच के बाद पता चला है कि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है कहीं से किसी गड़बड़ी की बात पता नहीं चली है इसीलिए अब इस चरण के लिए  पुनर्मतदान की अनुशंसा नहीं की गई है। आयोग ने कहा कि इस जांच प्रक्रिया में लगभग 455 उम्मीदवार/एजेंटों ने भाग लिया और बताया कि मतदान में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई।

आयोग ने क्या क्या कहा है…

  1. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मतदान केंद्रों पर पारदर्शिता को मजबूत करने और सूक्ष्म कदाचारों का पता लगाने और आवश्यकता पड़ने पर पुनर्मतदान की सिफारिश करने के लिए फॉर्म 17ए (मतदाता रजिस्टर) और मतदान के दिन के अन्य दस्तावेजों की चुनाव के बाद जांच के संबंध में समेकित निर्देश जारी किए हैं। सभी उम्मीदवारों को जांच की तिथि, समय और स्थान के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया था। 

     

  2.  तदनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के चरण-I में मतदान करने वाले सभी 121 विधानसभा क्षेत्रों (एसी) में आयोग द्वारा नियुक्त 121 रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) और 121 सामान्य पर्यवेक्षकों (जीओ) की उपस्थिति में दस्तावेजों की जांच सुचारू रूप से की गई। लगभग 455 उम्मीदवारों या उनके एजेंटों ने भी जांच प्रक्रिया में भाग लिया।
  3.  जांच के बाद, किसी भी मतदान केंद्र पर कोई विसंगति/कदाचार नहीं पाया गया।
  4.  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं की गई।
  5.  पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई और जांच के बाद, फॉर्म 17ए और संबंधित सामग्री को आरओ की मुहर के साथ पुनः सील कर दिया गया।

Related Post

बिहार कांग्रेस नेता: ‘ओवैसी की सांप्रदायिक बयानबाजी (विपक्ष के नुकसान में) एक कारक थी…जीविका दीदियों ने मतदान के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की’

Posted by - November 17, 2025 0
निवर्तमान बिहार विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता शकील अहमद खान, बिहार विधानसभा चुनाव हारने वाले महागठबंधन के…

हिमाचल सरकार का सख्त कदम, स्कूलों में मोबाइल और स्मार्ट वॉच इस्तेमाल पर रोक

Posted by - December 23, 2025 0
हिमाचल प्रदेश में नए निर्देशों के तहत छात्रों के लिए स्कूल परिसर में मोबाइल फोन के साथ-साथ स्मार्ट वाच, हेडफोन,…

राजस्थान हाईकोर्ट: शादी की उम्र न होने पर भी बालिग रह सकते हैं लिव-इन रिलेशन में

Posted by - December 5, 2025 0
प्रेमी जोड़े के मामले में सुनवाई करते हुए राजस्थान हाई कोर्ट ने कहा कि सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि…

बिहार चुनाव… राघोपुर में तेजस्वी बनाम तेज की लड़ाई, क्या BJP के नए प्लान से लिखी जाएगी नई कहानी?

Posted by - November 4, 2025 0
राघोपुर लालू परिवार की परंपरागत सीट है. लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और अब तेजस्वी यादव. सभी ने यहां से…

नामांकन में सिक्कों की बारिश! अकोला चुनाव में 5 और 10 रुपये लेकर पहुंचा उम्मीदवार

Posted by - December 30, 2025 0
अकोला में नगरसेवक पद के लिए नामांकन भरने पहुंचे उम्मीदवार ने जमानत राशि के तौर पर पांच और 10 रुपये…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *