रोहतास में खेसारी लाल यादव बोले– ‘सरकार बदलिए ताकि रोजी-रोजगार मिले’, पवन सिंह पर भी साधा निशाना

89 0

खेसारी ने अपने समर्थकों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पहले चरण में ही महागठबंधन 100 सीटें जीत चुका है। उन्होंने कहा कि जनता अपना संदेश दो चुकी है। वह यहां राजेश यादव के समर्थन में रैली करने पहुंचे थे।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में खेसारी लाल यादव अपनी पार्टी के अन्य उम्मीदवारों के लिए भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शुक्रवार को वह रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। भोजपुरी सिंगर और छपरा से राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव ने दिनारा विधानसभा क्षेत्र के पिथनी हाई स्कूल मैदान में राजद प्रत्याशी राजेश यादव के समर्थन में जनसभा की।

जनसभा में खेसारी लाल यादव को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस और सुरक्षा बलों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उनके चाहने वालों की दीवानगी इस कदर थी कि कई युवा स्कूल की छत पर चढ़कर खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने की कोशिश कर रहे थे।

सरकार बदलना जरूरी- खेसारी

मंच से जनता को संबोधित करते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा, “सरकार बदलना जरूरी है, ताकि रोजी-रोजगार के अवसर बनें। मां से आशीर्वाद लेकर रोज काम की तलाश में बाहर जाते हैं, फिर आकर इस मां के आंचल में सोते हैं। अब बिहार में ऐसा माहौल बने कि हमारे बच्चे यहीं रोजगार पा सकें। लोग मुझे सनातन विरोधी कहते हैं, पर मैं कहता हूं जितना मंदिर बनाना है बनाइए। लेकिन सोचिए, आपने शादी क्यों की? मंदिर में ही घंटा बजाते रहते, शादी करके खूब मजे ले रहे हैं। इसलिए जात-धर्म से ऊपर उठकर बिहार को बदलना होगा।”

Related Post

Bihar Elections: बुर्का, हिजाब या पल्‍लू में आने वाली महिलाओं की पोलिंग बूथ पर कैसे हो रही पहचान, महिला मतदानकर्मी ने ही बताया

Posted by - November 11, 2025 0
Bihar Burqa Voting Rules 2025: बिहार चुनाव में बुर्का, हिजाब या पल्‍लू ओढ़कर आने वाली महिलाओं की पहचान कैसे होती…

केरल: नाबालिग बेटी से बलात्कार करने की मिली सजा, आरोप पिता को 178 साल की कैद

Posted by - November 19, 2025 0
मलप्पुरम (केरल): केरल के आरीकोड में कोर्ट ने अपनी नाबालिग बेटी से बलात्कार के आरोप में पिता को 178 साल कैद…

इतिहास हमेशा अभिमन्यु को याद रखता है…बिहार चुनाव में खराब प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पार्टी का पोस्ट

Posted by - November 15, 2025 0
चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) 238 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद 243 सदस्यीय विधानसभा में…

मल्लिकार्जुन खड़गे से गणेश गोदियाल ने की मुलाकात, कल संभालेंगे पदभार, देहरादून में तैयारियां तेज

Posted by - November 15, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली दौरे पर हैं. आज गणेश गोदियाल ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय…

Axis Exit Poll: एनडीए को 43% वोट, महागठबंधन को भी 41% मत; फर्स्ट टाइम वोटरों का रुख चौंकाने वाला

Posted by - November 13, 2025 0
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल सर्वे की मानें तो राज्य के मुस्लिम और…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *