एकादशी पर उमड़ा जन सैलाब, धक्का-मुक्की और टूटी रेलिंग…जानिए आंध्र प्रदेश के मंदिर में कैसे हुई जानलेवा भगदड़

87 0

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा कस्बे में दर्दनाक घटना हुई है। यहां वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ मचने से कई लोग मारे गए हैं। यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब एकादशी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ जमा हो गई। श्रद्धालुओं की भारी नियंत्रण से बाहर हो गई।

तिरुपति : आंध्र प्रदेश के श्रीकुलम जिले में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मची भगदड़ में अब तक 10 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। दर्जनों लोग घायल हुए हैं। यह भगदड़ वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर कासीबुग्गा में हुई। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान के अनुसार, भगदड़ उस समय हुई जब एकादशी उत्सव के लिए मंदिर में भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे भीड़भाड़ और अफरा-तफरी मच गई।

आंध्र के मंदिर में भगदड़ का कारण क्या था?

कासीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़ उस समय मची जब एकादशी के अवसर पर कई श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए एकत्र हुए थे। लेकिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भीड़भाड़ बढ़ गई, जिससे अचानक भगदड़ मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और आपातकालीन कर्मी मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नज़दीकी अस्पतालों में ले जाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची। राज्य के कृषि मंत्री के. अत्चन्नायडू तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी जुटाने के लिए मंदिर प्रशासन से बात की। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

रेलिंग पर ज्यादा भार आया तो टूटी

बताया जा रहा है कि भीड़ इतना ज्यादा था कि लोग एक-दूसरे पर चढ़े जा रहे हैं। मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ बढ़ती जा रही थी और कई घंटों से लाइन में खड़े लोगों का सब्र भी टूट गया। धक्का-मुक्की शुरू हुई। इसी दौरान कुछ महिलाएं सीढ़ियों से नीचे की ओर गिरीं। कई लोगों ने उन्हें संभाला। इस दौरान सीढ़ियों के किनारे लगी रेलिंग पर ज्यादा भार पड़ने से वह टूट गई और दर्जनों लोग नीचे गिर पड़े। इस दौरान भगदड़ मच गई और कई महिलाएं इसमें दबकर मर गईं।

सीएम ने जताया शोक

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों का शीघ्र और उचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, कि श्रीकाकुलम ज़िले के काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ की घटना से गहरा सदमा पहुंचा है। इस दुखद घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैंने अधिकारियों को घायलों को शीघ्र और उचित उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मैंने स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से घटनास्थल का दौरा करने और राहत कार्यों का निरीक्षण करने का अनुरोध किया है।

आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जिससे हम गहरे सदमे में हैं। इस एकादशी के दिन हम गहरे दुख में हैं। मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। सरकार भगदड़ में घायल हुए लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रही है। सूचना मिलते ही मैंने अधिकारियों, ज़िले के मंत्री अच्चेनायडू और स्थानीय विधायक गौथु शिरीष से बात की। मैंने प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

Related Post

Tarn Taran bypoll results: तरनतारन में AAP ने पास की अग्निपरीक्षा, हरमीत सिंह संधू ने भारी वोटों से दर्ज की जीत

Posted by - November 14, 2025 0
पंजाब के तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने शिरोमणि अकाली दल की महिला उम्मीदवार को हराया है।…

टूटी पॉलिटिक्स, बिखरा परिवार… समेटने में जुटे लालू यादव को आई पुराने ‘संकटमोचकों’ की याद

Posted by - November 17, 2025 0
लालू फिलहाल पार्टी और परिवार दोनों तरफ से बड़े संकट में हैं. बात उनके हाथ से निकल चुकी है. ऐसे…

20 साल बाद खाली हुआ 10 सर्कुलर रोड! लालू-राबड़ी का सामान तेजस्वी यादव के सरकारी आवास में शिफ्ट

Posted by - June 29, 2026 0
बिहार की राजनीति का एक अहम अध्याय अब खत्म होता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक…

सीएम योगी का बड़ा बयान: भारत का DNA भगवान राम में निहित, राम कथा समापन कार्यक्रम में दिया संदेश

Posted by - June 9, 2026 0
लखनऊ में चल रही श्रीराम कथा के समापन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। यह कथा…

राजस्थान को मिली 1150 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, 8 जिलों में शुरू होगी आधुनिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा

Posted by - June 20, 2026 0
राजस्थान में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *