बिहार में प्रशांत किशोर के वोटर कौन? मुकाबला में राजनीतिक विश्लेषकों ने समझाया

91 0

अमिताभ तिवारी ने कहा कि यह बहुत ही बड़ी गलतफहमी है कि 2020 की तुलना में 2025 में वोटरों की संख्‍या घटी है. उन्‍होंने कहा कि 2024 की तुलना में वोटरों की संख्‍या घटी है, लेकिन 2020 की तुलना में वोटरों की संख्‍या में करीब छह लाख वोटों का इजाफा हुआ है.

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बंपर वोटिंग ने राजनीतिक दलों को भी चौंका दिया है. इसके बाद से ही हर दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहा है. NDTV के CEO और एडिटर-इन-चीफ राहुल कंवल ने अपने खास शो ‘मुकाबला’ में जाने-माने पत्रकारों और राजनीतिक विश्‍लेषकों के साथ बिहार चुनाव पर बात की. इस दौरान VoteVibe के संस्‍थापक अमिताभ तिवारी ने कहा कि प्रशांत किशोर ज्‍यादा नुकसान अन्‍य को पहुंचाएंगे. साथ ही कहा कि प्रशांत किशोर छोटी पार्टियों और निर्दलीयों को वोट करने वाले मतदाताओं के सीएम चेहरा बनकर उभरे हैं.

अमिताभ तिवारी ने कहा कि बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर ज्‍यादा नुकसान अन्‍य को पहुंचाएंगे क्‍योंकि अन्‍य की संख्‍या बिहार में हर चुनाव में करीब 20-25 फीसदी रहती है.

उन्‍होंने कहा कि प्रशांत किशोर अन्‍य यानी छोटी पार्टियों और निर्दलीयों को वोट करने वाले मतदाताओं के सीएम चेहरा बनकर उभरे हैं, क्‍योंकि यह लोग एंटी-महागठबंधन और एंटी-एनडीए वोटर हैं या उनके खिलाफ वोट करते थे. उस वोट को प्रशांत किशोर एकीकृत करेंगे.

जेडीयू के लिए फायदेमंद महिला वोटिंग बढ़ना 

तिवारी ने कहा कि महिलाओं की वोटिंग बढ़ना जेडीयू के लिए फायदेमंद है. इसे एनडीए के लिए फायदेमंद मानना शायद सही नहीं होगा. उन्‍होंने कहा कि जेडीयू की सीटों पर आप अगर देखें तो जेडीयू की 70 से 90 फीसदी स्‍ट्राइक रेट उन सीटों पर होती है, जिन सीटों पर महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले ज्‍यादा होता है.

2020 की तुलना में मतदाताओं की संख्‍या बढ़ी

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि यह बहुत ही बड़ी गलतफहमी है कि 2020 की तुलना में 2025 में वोटरों की संख्‍या घटी है. उन्‍होंने कहा कि 2024 की तुलना में वोटरों की संख्‍या घटी है, लेकिन 2020 की तुलना में वोटरों की संख्‍या में करीब छह लाख वोटों का इजाफा हुआ है. उन्‍होंने कहा कि 2020 के दौरान बिहार में 7.36 करोड़ वोटर थे, जो 2025 में बढ़कर 7.42 करोड़ हो गए.

Related Post

कर्नाटक में हो क्या रहा है? सीएम सिद्धारमैया ने कह दी ऐसी बात, शिवकुमार बोले-बधाई हो आपको

Posted by - November 22, 2025 0
कर्नाटक में सियासी हलचल तेज है। सीएम की कुर्सी को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।…

नीदरलैंड्स में दक्षिणपंथी झटके के बाद राजनीतिक केंद्र की वापसी — D66 और फ्रीडम पार्टी में कांटे की टक्कर

Posted by - October 30, 2025 0
नीदरलैंड्स के संसदीय चुनावों में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है, जहां दक्षिणपंथी उभार के बाद देश अब…

कर्नाटक में क्रॉस वोटिंग से BJP में हड़कंप, प्रदेश अध्यक्ष तलब; जांच के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय कमेटी

Posted by - June 19, 2026 0
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में हुई कथित क्रॉस वोटिंग ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भीतर हलचल मचा दी है।…

बेतिया सीट पर है कड़ा मुकाबला, BJP की रेणु देवी और कांग्रेस के वसी अहमद के बीच सीधी टक्कर, किसे मिलेगी जीत?

Posted by - November 1, 2025 0
बेतिया विधानसभा सीट पर इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। तीसरे उम्मीदवार…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *