अमेरिका और भारत के बीच रक्षा समझौते से दोनों देशों में से किसका ज़्यादा फ़ायदा

79 0

भारत और अमेरिका के बीच अगले 10 साल में रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए एक फ़्रेमवर्क को लेकर समझौता हुआ है.

इस समझौते की घोषणा अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच कुआलालंपुर में हुई बैठक के बाद की गई.

हेगसेथ ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कहा कि यह समझौता “कोऑर्डिनेशन, सूचनाओं के आदान-प्रदान और तकनीकी सहयोग” और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ाएगा तथा किसी भी संघर्ष को आगे बढ़ने से रोकेगा.

यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब दोनों देश व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं. साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50% टैरिफ लगाने के बाद तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने की कोशिश भी जारी है.

ट्रंप के इस टैरिफ़ में रूसी तेल और हथियार ख़रीदने की वजह से लगाया गया 25% जुर्माना भी शामिल है.

इस समझौते से भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के सभी आयामों को नीतिगत दिशा मिलने की उम्मीद है.

जनाथ सिंह ने इस समझौते के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है, “यह हमारी पहले से ही मज़बूत रक्षा साझेदारी में एक नए युग की शुरुआत करेगा. रक्षा हमारे द्विपक्षीय संबंधों का प्रमुख स्तंभ बना रहेगा. एक आज़ाद, खुले और नियमों से बंधे हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने के लिए हमारी साझेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है.”

राजनाथ सिंह ने कहा है कि यह डिफ़ेंस फ्रेमवर्क भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के सभी आयामों को नीतिगत दिशा देगा. उन्होंने इस साझेदारी को दोनों देशों के बीच एक नए दशक की शुरुआत बताया है.

Related Post

दोस्त-दोस्त ना रहा! ईरान MoU और लेबनान हमलों से अमेरिका-इजरायल रिश्तों में बढ़ी तल्खी

Posted by - June 19, 2026 0
मध्य पूर्व की बदलती भू-राजनीति के बीच अमेरिका और इजरायल के रिश्तों में तनाव खुलकर सामने आने लगा है। लंबे…

शहबाज के लिए मुनीर को “CDF” बनाना हुआ टेढ़ी खीर, 27वें संविधान संशोधन के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

Posted by - November 10, 2025 0
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के लिए अपने करीबी और पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को सीडीएफ बनाना आसान नहीं…

ट्रंप ने लैटिन अमेरिका में भेजा एयरक्रॉफ्ट कैरियर, कहीं ये नए युद्ध की आहट तो नहीं…!

Posted by - October 25, 2025 0
इस क्षेत्र में बढ़ते अमेरिकी हमलों ने नई अटकलों को जन्म दिया है कि ट्रंप प्रशासन ड्रग्स की तस्करी को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *