लातूर में कोयता गैंग की दहशत, बदमाशों ने युवक पर किया प्राणघातक हमला, CCTV फुटेज आया सामने

86 0

महाराष्ट्र के लातूर में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

लातूर: शहर में अपराधी लगातार बेखौफ होते जा रहे हैं। यहां लातूर में एक बार फिर कोयता गैंग की दहशत देखने को मिली है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो कि चौंका देने वाला है। यहां दो पक्षों के बीच हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवकों ने एक युवक पर कोयते से प्राणघातक हमला कर दिया। ये पूरी घटना मौके पर ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

दो-तीन युवकों ने किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार पूरी घटना लातूर शहर के मलवटी रोड स्थित पिंटू होटल परिसर की बताई जा रह है। यहां शुक्रवार रात को यह घटना घटी। बताया जा रहा है कि किसी छोटे से वाद-विवाद के चलते 2 से 3 युवकों ने मिलकर एक युवक पर कोयता लेकर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को बुरी तरह घायल कर मौके से फरार हो गए। हालांकि घटना के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों ने जख्मी युवक को लातूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

युवक पर हुए हमले की पूरी घटना CCTV फुटेज में कैद हो गई है, जिसमें हमलावरों की करतूत साफ दिखाई दे रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। लातूर में बढ़ते ऐसे हमलों को देखते हुए नागरिकों में भय का वातावरण है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। (इनपुट- आसिफ पटेल)

Related Post

शादी से पहले छोटी बहन को मारकर गर्दन की हड्डी तोड़ी, बोरे में ठूंसकर फेंकी लाश; CCTV में कैद हुआ कातिल भाई

Posted by - November 1, 2025 0
up के गोरखपुर में एक सनसनीखेज वारदात में बहन का हत्‍यारा बड़ा भाई ही निकला। वो पुलिस को पहले तो…

बेंगलुरु एटीएम डकैती: पुलिस अधिकारी, कैश वैन प्रभारी गिरफ्तार, 5.7 करोड़ रुपये जब्त

Posted by - November 22, 2025 0
पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने शनिवार को बताया कि एटीएम कैश रिफिल वैन से दिनदहाड़े 7.11 करोड़ रुपये की लूट…

भरत तिवारी एनकाउंटर केस की होगी न्यायिक जांच, सवालों के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Posted by - June 20, 2026 0
बिहार के भोजपुर जिले में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने राज्य की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था को झकझोर…

कोयंबटूर में हृदयविदारक वारदात: कॉलेज छात्रा का अपहरण कर किया गया यौन उत्पीड़न, पुलिस ने गठित कीं 7 विशेष टीमें

Posted by - November 3, 2025 0
कोयंबटूर (तमिलनाडु): तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर से रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोयंबटूर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *