भोपाल में नकाबपोश बदमाशों का तांडव: कैफे में तलवार और डंडों से तोड़फोड़, सामने आया

92 0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। यहां बेखौफ बदमाशों द्वारा लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। भोपाल के एक कैफे में नकाबपोश बदमाशों के एक गिरोह ने जमकर तांडव किया। यह सनसनीखेज घटना मिसरोद थाना क्षेत्र में हाल ही में खुले ‘मैजिक स्पॉट कैफे’ की बताई जा रही है। बदमाशों के तांडव की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें मुंह पर कपड़ा और गमछा बांधकर पहुंचे 20 से ज्यादा बदमाशों ने अचानक कैफे में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर और कर्मचारियों पर भी हमला किया। मौके पर मौजूद ग्राहक अपनी जान बचाकर वहां से इधर-उधर भागने लगे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बदमाशों के हाथों में तलवार और डंडे थे, जिनका इस्तेमाल तोड़फोड़ और दहशत फैलाने के लिए किया।।

सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ बदमाशों का तांडव

कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में हमले की यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में बदमाश को बेखौफ होकर कैफे के काउंटर, ग्लास डिस्प्ले, फर्नीचर और महंगी मशीनों को तोड़ते हुए देखा जा सकता है, जिससे भारी संपत्ति को भारी नुकसान हुआ है। कैफे के मालिक ने तुरंत मिसरोद थाने में हमले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने योगी, निखिल अभिषेक समेत कई अन्य आरोपियों को नामजद किया है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक इस भीषण तोड़फोड़ और हमले के पीछे के सही कारण का कुछ पता नहीं लगा पाया है। पुलिस की शुरुआती जांच में इसे इलाके में दहशत फैलाने या रंजिश का मामला माना जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

मैजिक स्पॉट कैफे में हुए अटैक के बाद से मिसरोद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। इतनी बड़ी संख्या में हथियारों के साथ आए बदमाशों द्वारा खुलेआम तोड़फोड़ करने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में डर का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज किया और नकाबपोश बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। पुलिस टीमें नामजद आरोपियों और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस हमले के पीछे क्या कोई गैंगवार है, कैफे को जबरन बंद कराने की कोई साजिश या ये आपसी रंजिश का कोई मामला है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

 

Related Post

लातूर में कोयता गैंग की दहशत, बदमाशों ने युवक पर किया प्राणघातक हमला, CCTV फुटेज आया सामने

Posted by - November 1, 2025 0
महाराष्ट्र के लातूर में एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। लातूर: शहर…

दिल्ली में सड़क किनारे मिली थी कार से कुचली लाश, CCTV की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

Posted by - November 5, 2025 0
पश्चिम दिल्ली के मोती नगर फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे 54 वर्षीय रामकरन का शव पाया गया, जो कार से…

पत्नी को पीटने से रोका तो शराबी बेटे ने मां को ही मार दिया, भाई की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार किया

Posted by - November 4, 2025 0
आरोपी नशे में घर आया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। वह परिवार के लोगों को गालियां भी दे…

भरत तिवारी एनकाउंटर केस की होगी न्यायिक जांच, सवालों के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

Posted by - June 20, 2026 0
बिहार के भोजपुर जिले में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने राज्य की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था को झकझोर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *