राजस्थान: पाकिस्तान में रिश्तेदारी, नाबालिग ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, जानें कैसे चलाता था नशे का काला कारोबार

87 0

राजस्थान में एक नाबालिग ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार किया गया है। पिता की मौत के बाद उसने नशे का कारोबार संभाल लिया था। पाकिस्तान से भी उसका कनेक्शन था, कैसे वह कारोबार चलाता था और किस तरह से तस्करी करता था, जानकर हैरान हो जाएंगे आप।

राजस्थान: बाड़मेर का इंटरनेशल नाबालिग तस्कर तीन साल से राजस्थान की खुफिया एजेंसियों को गच्चा दे रहा था। तस्करी के आरोप में पिता के जेल जाने के बाद कमान संभाली। वह पाकिस्तान से जुड़े नशे के कारोबारियों को पकड़वाने का एजेंसियों को झांसा देकर बॉर्डर पर घूमता रहा और अपना धंधा चलाता रहा। पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन को बॉर्डर इलाके से उठाकर पंजाब और दिल्ली के सरगना को दे देता था। इसके बदले वह एक लाख कमीशन लेता था। तस्करों को बुलाने के लिए फोन पर कोड वर्ड में बात करता था और ड्रग्स को कपड़े और रुपयों को सिलाई का पैसा कहता था।

ऐसे पकड़ा गया नाबालिग तस्कर

वह इतना शातिर था कि वह बीच-बीच में पाकिस्तान भी गया, वहां से हेरोइन लाकर तस्करों को दिया। तीन साल तक खुफिया एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। एटीएस को सूचना थी कि सीमा पार बाड़मेर गडरारोड इलाके में एक फोन नंबर से लगातार पाकिस्तान में कॉल्स जा रही है। जब जांच की गई तो मोबाइल नंबर नाबालिग का निकला। पुलिस को इसके झुंझुनूं में होने का इनपुट मिला था। इसके बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और एटीएस ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर 25 हजार रुपए के इनामी नाबालिग तस्कर को पकड़ा।

आईजी विकास कुमार ने बताया कि कुख्यात तस्कर बाड़मेर जिले के गडरारोड थाने के बीजावल सातलिया का रहने वाला है। उम्र के संशय को लेकर आरोपी का नाम गुप्त रखा गया है। नाबालिग तस्कर ने सीमा पार से नशे को पंजाब एवं दिल्ली तक पहुंचाता था। उसने अपने पिता के जेल जाने के बाद नशे के कारोबार का देश की अलग-अलग सीमाएं पंजाब, दिल्ली जैसलमेर, बीकानेर तक फैलाया।

खुफिया एजेंसियों को इनपुट देने के बहाने बॉर्डर पर घूमता

आईजी विकास कुमार ने बताया, नाबालिग तस्कर के लिए सीमापार से आए माल को ना तो अपने पास रखना था ना ही बेचना था। बस सीमा पार से आने वाले हेरोइन के पैकेट रिसीव कर सुरक्षित स्थान पर रखना था। इसके बाद वह इसे पंजाब व दिल्ली के सरगनाओं के हवाले कर देता था।

पाकिस्तान में रिश्तेदारी

आईजी ने बताया, इस नाबालिग तस्कर की एक बुआ की शादी करीब 30 साल पहले पाकिस्तान में हुई थी। बुआ से संपर्क के नाम पर आरोपी का पिता तारबंदी होने से पहले बेरोकटोक पाकिस्तान जाकर माल लाता और सप्लाई करता था। तारबंदी होने के बाद धंधा मंदा होने पर टेलीफोन से संपर्क करने लगा। तारबंदी के पार पैकेट फेंके जाते और आरोपी का पिता ऊंट की चराई के नाम पर आसपास घूमता फिर माल उठा लेता।

सरगना आते माल ले जाते

नाबालिग तस्कर ने पूछताछ में बताया कि पंजाब व दिल्ली के सरगना से फोन से संपर्क करता था। बताए हुए स्थान पर आकर तस्कर माल ले जाते। हम लोग उन सरगनाओं को अपना मौसा बनाकर आसपास के लोगों से मिलवाते थे। आरोपी ने बताया कि उसको हेरोइन के एक पैकेट पर एक लाख रुपए का कमीशन मिलता था। तस्करों के बीच में बातचीत कोड वर्ड में बात होती थी। ताकि कोई फोन सुने तो भी पता न चले कि क्या बात हो रही है। माल आते ही पंजाब व दिल्ली के तस्करों से संपर्क कर कहते थे कि तुम्हारा कपड़ा आ गया है, सिलाई के पैसे लाओ और कपड़े ले जाओ। वह अपने आप समझकर आ जाते और कमीशन देकर माल ले जाते।

जगह बदलकर छुपता रहा

आरोपी कभी सीकर, कभी झुंझुनूं कभी जैसलमेर के नंबर लेकर गच्चा देता था। दिल्ली सीमा पार इंडस्ट्रीयल एरिया में पहचान छिपाकर रह रहा था। एटीएस की तकनीकी टीम को पंजाब और राजस्थान बॉर्डर से पकड़ी जा रही हेरोइन मिलने के दौरान इसका इनपुट मिला था। ATS को सूचना थी कि सीमा पार बाड़मेर गडरारोड इलाके में एक फोन नंबर से लगातार पाकिस्तान में कॉल्स जा रही हैं। एटीएस को इसका इनपुट मिलते ही आरोपी झुंझुनूं से भाग निकला और नीमराना (अलवर) आ गया। सूचना के आधार पर पुलिस पीछे-पीछे नीमराना के पास बनी फैक्ट्रियों में पहुंची। वहां पर चाय की दुकान पर तस्कर के होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस को देख जैसे ही तस्कर भागा तो टीम ने दबोच लिया।

Related Post

कोयंबटूर में हृदयविदारक वारदात: कॉलेज छात्रा का अपहरण कर किया गया यौन उत्पीड़न, पुलिस ने गठित कीं 7 विशेष टीमें

Posted by - November 3, 2025 0
कोयंबटूर (तमिलनाडु): तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर से रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोयंबटूर…

दिल्ली में सड़क किनारे मिली थी कार से कुचली लाश, CCTV की मदद से आरोपी तक पहुंची पुलिस

Posted by - November 5, 2025 0
पश्चिम दिल्ली के मोती नगर फ्लाईओवर के पास सड़क किनारे 54 वर्षीय रामकरन का शव पाया गया, जो कार से…

अल्मोड़ा लमगड़ा में लूटपाट के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, दहशत में ग्रामीण

Posted by - November 17, 2025 0
अल्मोड़ा: लमगड़ा ब्लॉक के सांगण साहु गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई. गांव के बीचों-बीच स्थित…

शादी से पहले छोटी बहन को मारकर गर्दन की हड्डी तोड़ी, बोरे में ठूंसकर फेंकी लाश; CCTV में कैद हुआ कातिल भाई

Posted by - November 1, 2025 0
up के गोरखपुर में एक सनसनीखेज वारदात में बहन का हत्‍यारा बड़ा भाई ही निकला। वो पुलिस को पहले तो…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *