Bangladesh News: शेख हसीना को बांग्लादेश कोर्ट ने घोषित किया फरार, CID ने अखबारों में छापा नोटिस

76 0

Sheikh Hasina declared Fugitive: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फरार घोषित कर दिया गया है. बांग्लादेश में देशद्रोह के मामले में हसीना को 260 लोगों के साथ फरार मान लिया गया है.

Bangladesh News:  बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. अब ढाका महानगरीय मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को फरार घोषित कर दिया है. शेखस हसीना के साथ 260 अन्य लोगों को इसी साल दर्ज देशद्रोह मामले में फरार मान लिया गया है. बांग्लादेश की क्रिमिनल इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट की ओर से दो राष्ट्रीय अखबारों में नोटिस जारी कर सभी आरोपियों को 11 नवंबर तक अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है.
बांग्लादेश की अपराध जांच विभाग ने शुक्रवार को शेख हसीना और उनके साथ देशद्रोह का मुकदमा झेल रहे 260 अन्य लोगों के खिलाफ फरारी का नोटिस जारी किया है. यह नोटिस अंग्रेजी अखबार द डेली स्टार और बांग्ला अखबार अमर देश में प्रकाशित हुआ. नोटिस पर सीआईडी के विशेष पुलिस अधीक्षक जसीम उद्दीन खान के हस्ताक्षर हैं. इसे ढाका महानगर मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश पर जारी किया गया.
सीआईडी ने बताया कि गृह मंत्रालय की अनुमति मिलने के बाद फौजदारी प्रक्रिया संहिता (CrPC) की धारा 196 के तहत यह देशद्रोह जांच शुरू की गई थी. जांच में पता चला कि ‘जय बंगला ब्रिगेड’ नाम के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए देश और विदेश से मिलकर वैधानिक सरकार को उखाड़ फेंकने की साजिश की जा रही थी. जांच पूरी होने के बाद सीआईडी ने 286 लोगों, जिनमें शेख हसीना भी शामिल हैं, के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी. इसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म, सर्वर और सोशल मीडिया से जुटाए गए डेटा की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट भी शामिल है. गुरुवार को ढाका महानगर मजिस्ट्रेट कोर्ट-17 के जज अरिफुल इस्लाम ने शेख हसीना और 260 अन्य को फरार घोषित करते हुए अखबारों में नोटिस प्रकाशित करने का आदेश दिया था.

Related Post

पाकिस्तान: इस्लामाबाद ब्लास्ट की जांच कहां तक पहुंची? ऐप पर बाइक बुक करके पहुंचा था फिदायीन हमलावर

Posted by - November 13, 2025 0
Pakistan Suicide Blast: इस्लामाबाद में एक न्यायिक परिसर के बाहर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था, जिसमें…

लूवर संग्रहालय में डकैती के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल, कैमरा सिस्टम का पासवर्ड निकला ‘लूवर’

Posted by - November 6, 2025 0
फ्रांस के प्रतिष्ठित लूवर संग्रहालय में 102 मिलियन डॉलर मूल्य के बहुमूल्य गहनों की चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *