कौन हैं मिकेल मेरिनो? पहले रोनाल्डो और अब डी ब्रुइन का सपना तोड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

25 0

स्पेन के स्टार मिडफील्डर मिकेल मेरिनो ने एक बार फिर बड़े मंच पर अपनी टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन किया है। राउंड ऑफ़-16 में पुर्तगाल के खिलाफ स्टॉपेज टाइम में विजयी गोल कर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के वर्ल्ड कप जीतने के सपने को खत्म करने के बाद, अब उन्होंने बेल्जियम के खिलाफ भी आखिरी पलों में गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई और केविन डी ब्रुइन की टीम को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

इस मुकाबले में मेरिनो ने पाउ कुबारसी के शॉट पर गोलकीपर सेने लैमेन्स द्वारा छोड़े गए रिबाउंड का शानदार फायदा उठाते हुए निर्णायक गोल दागा। इस गोल के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया। मिकेल मेरिनो अब 80वें मिनट के बाद दो बार वर्ल्ड कप में मैच जिताने वाला गोल करने वाले पहले स्पेनिश खिलाड़ी बन गए हैं।

कौन हैं मिकेल मेरिनो?

मिकेल मेरिनो का जन्म 22 जून 1996 को स्पेन के पैम्प्लोना शहर में हुआ था। उनके पिता एंजेल मेरिनो भी पेशेवर फुटबॉलर रह चुके हैं और ओसासुना क्लब के लिए खेल चुके हैं। मेरिनो ने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत स्थानीय क्लब अमिगो से की, जिसके बाद वह ओसासुना की यूथ अकादमी से जुड़े।

उन्होंने 2013-14 सीजन में ओसासुना की रिजर्व टीम से सीनियर फुटबॉल में कदम रखा और जल्द ही अपनी शानदार खेल क्षमता के दम पर पहली टीम में जगह बना ली। उनके प्रदर्शन की बदौलत ओसासुना ने ला लीगा में वापसी की।

डॉर्टमुंड से आर्सेनल तक का सफर

साल 2016 में मेरिनो जर्मन क्लब बोरुसिया डॉर्टमुंड से जुड़े, लेकिन वहां उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। इसके बाद वे न्यूकैसल यूनाइटेड पहुंचे, जहां भी उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा।

2018 में मेरिनो ने स्पेन लौटकर रियल सोसिदाद का दामन थामा। यहां उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन किया और ला लीगा के सबसे भरोसेमंद मिडफील्डरों में अपनी पहचान बनाई। इसी दौरान उन्होंने स्पेन की राष्ट्रीय टीम में भी जगह बनाई।

उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए आर्सेनल ने उन्हें लगभग 31.6 मिलियन पाउंड की ट्रांसफर फीस देकर अपने साथ जोड़ा।

आर्सेनल और स्पेन के लिए शानदार प्रदर्शन

2025-26 सीजन में मेरिनो ने आर्सेनल के लिए चार महत्वपूर्ण गोल किए और क्लब को दो दशक से अधिक समय बाद प्रीमियर लीग का खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा वह यूरो 2024 जीतने वाली स्पेन की टीम का भी हिस्सा रहे।

अब वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दो नॉकआउट मुकाबलों में निर्णायक गोल कर मिकेल मेरिनो ने खुद को स्पेन के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर तारीफ हो रही है और उन्हें स्पेन का नया मैच विनर बताया जा रहा है।

Related Post

ट्रंप का बड़ा ऐलान! जेनेरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ, भारत के फार्मा सेक्टर पर पड़ेगा असर?

Posted by - July 25, 2026 0
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं के आयात को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने घोषणा की…

भारत के अलावा किन देशों में होते हैं EVM से चुनाव? जानें पहली बार कब हुआ था इस्तेमाल

Posted by - November 5, 2025 0
EVM Facts: इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम की चर्चा हर चुनाव से पहले होती है, ऐसे में ये जानना जरूरी…

रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मिले विदेश मंत्री जयशंकर, पहुंचाया पीएम मोदी का संदेश

Posted by - November 19, 2025 0
मॉस्को में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाएं पहुंचाईं…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *