पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट में किया बड़ा बदलाव, कुल 157 खिलाड़ियों को शामिल किया

95 0

पाकिस्तान से बड़ी खबर आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट सत्र 2025-26 के लिए खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट्स में बड़े बदलाव की घोषणा की है।

Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय साउथ अफ्रीका के साथ 3 मैचों की T20I सीरीज खेल रही है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी PCB ने कॉन्ट्रैक्ट्स को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट सत्र 2025-26 के लिए खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट्स में बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने 30 अक्टूबर को घोषणा की कि इस सीजन में कुल 157 खिलाड़ियों को घरेलू कॉन्ट्रैक्ट्स दिए जाएंगे, जो पिछले सीजन के मुकाबले 26 ज्यादा हैं। यह फैसला पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट को और मजबूत करने और उभरते खिलाड़ियों को अधिक अवसर देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

PCB ने इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए एक नई कैटेगरी भी जोड़ी है। अब खिलाड़ियों को चार कैटेगिरी A, B, C और D में विभाजित किया गया है। बोर्ड अधिकारी के अनुसार, 30 खिलाड़ियों को कैटेगरी A, 55 खिलाड़ियों को कैटेगरी B, 51 खिलाड़ियों को कैटेगरी C, और 21 खिलाड़ियों को कैटेगरी D में शामिल किया गया है।

पिछले सीजन को बनाया आधार

बोर्ड अधिकारी ने बताया कि ये कॉन्ट्रैक्ट्स खिलाड़ियों के पिछले सीजन के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिए गए हैं। हालांकि पीसीबी ने इस सीजन की सटीक फीस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन 2024–25 सीजन में कैटेगरी A के खिलाड़ियों को 5,50,000 (पाकिस्तानी रुपये), कैटेगरी B के खिलाड़ियों को 4,00,000 (पाकिस्तानी रुपये) और कैटेगरी C के खिलाड़ियों को 2,50,000 (पाकिस्तानी रुपये) मासिक वेतन दिया गया था।

इसके अलावा खिलाड़ियों को मैच फीस भी दिए जाने का प्रावधान है। कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों को मैच फीस भी मिलती थी, जो चार दिन के फर्स्ट-क्लास मैच के लिए 200,000 पाकिस्तानी रुपये से लेकर लिस्ट A और T20 मैचों के लिए 125,000 पाकिस्तानी रुपये और 100,000 (पाकिस्तानी रुपये) तक होती थी।

PCB ने उठाया बड़ा कदम

Iगौरतलब है कि PCB ज्यादातर इंटर रीजनल कॉम्पिटिशन को सब्सिडी देता है, लेकिन डोमेस्टिक कैलेंडर का हिस्सा होने वाले टूर्नामेंट के लिए डिपार्टमेंटल टीमों से भारी पार्टिसिपेशन फीस लेता है। पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट की हालत पिछले कई सालों से खस्ता है। ऐसे में बोर्ड ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए लुभाने में लगा है।

Related Post

IND vs OMN A: 18 छक्के-16 चौके… 70 गेदों में ठोके 189 रन, आज फिर विस्फोट को तैयार वैभव सूर्यवंशी, कहां और किससे मुकाबला?

Posted by - November 18, 2025 0
नई दिल्ली: प्रचंड फॉर्म में चल रहे भारतीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आज फिर धमाल मचाने…

कौन हैं अनुरा टेनेकून? जिनके पैर छूकर वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल, श्रीलंका क्रिकेट के पहले ODI कप्तान

Posted by - June 16, 2026 0
कोलंबो: भारतीय युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi इन दिनों श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां वह भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान ‘ए’ टीमों…

डेविड की हैट्रिक से कनाडा की 40 साल बाद पहली वर्ल्ड कप जीत, मेक्सिको बना नॉकआउट में पहुंचने वाली पहली टीम

Posted by - June 19, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार का दिन मेजबान टीमों और युवा सितारों के नाम रहा। जहां Canada ने कतर…

150 Kmph की रफ्तार से कहर बरपाने को तैयार भारत के नए स्पीड स्टार्स, बुमराह-सिराज के बाद संभालेंगे जिम्मेदारी

Posted by - June 19, 2026 0
भारतीय क्रिकेट में बदलाव का नया दौर शुरू हो चुका है। जहां एक तरफ युवा बल्लेबाज टीम इंडिया की नई…

ट्रंप ने लैटिन अमेरिका में भेजा एयरक्रॉफ्ट कैरियर, कहीं ये नए युद्ध की आहट तो नहीं…!

Posted by - October 25, 2025 0
इस क्षेत्र में बढ़ते अमेरिकी हमलों ने नई अटकलों को जन्म दिया है कि ट्रंप प्रशासन ड्रग्स की तस्करी को…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *