T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ओपनर्स, पांचवें नंबर पर अभिषेक शर्मा

90 0

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा, केएल राहुल और शिखर धवन जैसे ओपनर्स काफी सफल रहे हैं। पिछले कुछ समय से अभिषेक शर्मा टीम इंडिया की नई उम्मीद बनकर उभरे हैं। आइए जानते हैं, किन बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। लेकिन वह अभी भी भारत के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 125 T20I मैचों में ओपनिंग की है, जिसमें 3750 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 27 अर्धशतक निकले हैं।

केएल राहुल अभी भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। लेकिन वह भारतीय टीम के लिए T20I क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर हैं। उन्होंने टीम के लिए 55 T20I मैचों में कुल 1826 रन बनाए हैं। इस दौरान 21 शतक भी जड़े हैं।

शिखर धवन भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए T20I क्रिकेट में ओपनिंग करते हुए कुल 66 पारियां खेली हैं, जिसमें 1759 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 11 अर्धशतक निकले हैं।

तम गंभीर इस समय भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए T20I क्रिकेट के लिए 36 मैचों में कुल 932 रन बनाए हैं, जिसमें से 7 अर्धशतक लगाए हैं।

अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर मौजूद हैं। पिछले कुछ समय से उन्होंने अपने बल्ले की धमक पूरी दुनिया में दिखाई है। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अभी तक 22 T20I मैचों में ओपनिंग की है और 844 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं।

Related Post

WC विजेता स्टार स्मृति, जेमिमा और राधा हुई पैसों की बारिश, महाराष्ट्र सरकार ने दिए इतने करोड़ रुपये

Posted by - November 7, 2025 0
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 7 नवंबर को मुंबई में वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना,…

विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सफल रन चेज में पूरे किए 6 हजार रन, वनडे में ऐसा करने वाले इकलौते क्रिकेटर

Posted by - October 25, 2025 0
सिडनी में रोहित शर्मा की पारी के दम पर भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। भारत पहले ही सीरीज गंवा…

सचिन तेंदुलकर ने जब 17 साल की उम्र में इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत, क्या आपको याद है मास्टर ब्लास्टर का पहला टेस्ट शतक?

Posted by - October 30, 2025 0
Sachin Tendulkar first Test century: सचिन तेंदुलकर ने जब पहला टेस्ट शतक बनाया तब उनकी उम्र 17 साल और 112…

PAK vs SL: रावलपिंडी के मैदान पर खेला जाएगा पहला वनडे मैच, जानें कब-कहां और कैसे देखें

Posted by - November 10, 2025 0
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 11 नवंबर से होगी। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों ने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *