कमाई का मौका! हेलमेट कंपनी Studds Accessories का IPO आज से खुला, लेटेस्ट GMP क्या कर रहा इशारे?

90 0

स्टड्स एक्सेसरीज का यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के रूप में होगा, जिसमें प्रमोटर ग्रुप और अन्य शेयरधारक 77.86 लाख शेयर बेचेंगे।

हेलमेट निर्माता कंपनी Studds Accessories का आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक पेशकश) गुरुवार, 30 अक्तूबर से बोली के लिए ओपन है। अगर आप आईपीओ के जरिये कमाई की तलाश में हैं तो इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। पीटीआई की खबर के मुताबिक, कंपनी का ₹455 करोड़ का IPO 30 अक्टूबर को खुलकर 3 नवंबर को बंद होगा। Studds ने ₹557 से ₹585 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का मूल्यांकन करीब ₹2,300 करोड़ बैठता है।

एंकर निवेशकों से जुटाए 

स्टड्स एक्सेसरीज ने आईपीओ खुलने से एक दिन पहले यानी बीते बुधवार को एंकर निवेशकों (बड़े निवेशक) से लगभग ₹137 करोड़ जुटाए हैं। कंपनी ने बताया कि एंकर निवेशक राउंड में HDFC म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एडेलवाइस म्यूचुअल फंड, ITI म्यूचुअल फंड, केदारा़ कैपिटल पब्लिक मार्केट्स फंड I, कार्नेलियन इंडिया अमृतकाल फंड, पाइनब्रिज इंडिया इक्विटी फंड और एडेलवाइस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने भाग लिया।

यह जानकारी BSE की वेबसाइट पर अपलोड एक सर्कुलर के माध्यम से दी गई। कुल एंकर आवंटन में से 18,55,346 शेयर (लगभग 79.43%) छह घरेलू म्यूचुअल फंड्स की 10 स्कीम्स को आवंटित किए गए, जिनका कुल मूल्य लगभग ₹108.37 करोड़ रहा।

शेयरों की लिस्टिंग 7 नवंबर को होने की उम्मीद

यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के रूप में होगा, जिसमें प्रमोटर ग्रुप और अन्य शेयरधारक 77.86 लाख शेयर बेचेंगे। चूंकि यह इश्यू केवल OFS है, इसलिए कंपनी को इससे कोई धनराशि प्राप्त नहीं होगी — सभी राशि बेचने वाले शेयरधारकों को जाएगी। इस सार्वजनिक इश्यू का प्रबंधन IIFL कैपिटल सर्विसेज और ICICI सिक्योरिटीज द्वारा किया जा रहा है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 7 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर होने की संभावना है।

Studds Accessories IPO का GMP

हेलमेट निर्माता कंपनी Studds Accessories के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 29 अक्तूबर को ₹55 पर दर्ज किया गया।

इसका मतलब है कि कंपनी के शेयर ₹585 के ऊपरी प्राइस बैंड के मुकाबले ₹55 प्रीमियम पर अनौपचारिक बाजार (ग्रे मार्केट) में ट्रेड हो रहे हैं। यानी कि लिस्टिंग के दिन शेयरों के लगभग ₹640 प्रति शेयर पर खुलने की उम्मीद जताई जा रही है, अगर मौजूदा ट्रेंड बरकरार रहता है।

Related Post

बैंक खाताधारक जान लें! 1 नवंबर से बदलेगा अकाउंट, लॉकर से जुड़ा ये नियम, आधार कार्ड अपडेट भी होगा आसान

Posted by - October 29, 2025 0
बैंक से जुड़े कई नियमों में बदलाव 1 नवंबर से हो रहा है। हर बैंक खाताधारक के लिए इन नियमों…

आईएमएफ ने एशियाई देशों को व्यापार एकीकरण और टैरिफ झटकों से बचाव की सलाह दी

Posted by - October 25, 2025 0
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने शुक्रवार को एशियाई देशों से गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने और क्षेत्रीय व्यापार को एकीकृत…

सस्ते होंगे स्मार्टफोन! मेमोरी चिप की कमी खत्म होने से 2027 में घट सकती हैं कीमतें

Posted by - July 25, 2026 0
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से इंतजार कर रहे…

रूस की सबसे अमीर महिला कौन है? इतनी संपत्ति की है मालकिन, दुनिया में है दबदबा

Posted by - December 4, 2025 0
रूस की ये सबसे अमीर महिला पहले इंग्लिश टीचर और सात बच्चों की मां थीं। उन्होंने 2004 में ई-कॉमर्स रिटेलर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *