भारत ने फिर लगाई पाकिस्तान को लताड़, अभिव्‍यक्ति पर यूएन की रिपोर्ट का दावा भी नकारा

97 0

भारत ने संयुक्त राष्ट्र की उस रिपोर्ट को ‘गलत’ बताया जिसमें दावा किया गया था कि देश की पारंपरिक सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां खतरे में हैं.

सयुक्त राष्ट्र के मंच पर एक बार फिर भारत ने आतंक का समर्थन करने वाले पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान को खूब लताड़ लगाई. खास तौर से पीओके यानी पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर में मानवाधिकार हनन के मुद्दे पर घेरा. भारत ने मांग की है कि पाकिस्तान मानवाधिकारों का हनन को बंद करे. भारत ने कहा कि पीओके में पाकिस्तान की सेनाएं लोगों के खुले विद्रोह को दबा रही हैं. वहीं दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र की उस रिपोर्ट को भी गलत बताया है, जिसमें दावा किया गया था कि भारत की पारंपरिक संस्कृति खतरे में है. भारत ने दृढ़ता से कहा है कि देश में पारंपरिक कलाएं और शिल्प पूरी तरह फल-फूल रहे हैं. एक तरह से ये भारत की मुखर कूटनीति बताई जा रही है, जो एक साथ कई मोर्चों पर अपनी बात मजबूती से रख रहा है.

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन पर भारत की आपत्ति

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन हो रहा है. संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव भाविका मंगालानंद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना उन नागरिकों को कुचल रही है जो अपने अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए आवाज उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पीओके के लोग अब दमन और शोषण के खिलाफ विद्रोह में हैं.

भाविका ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार भारत के खिलाफ झूठे आरोप लगाकर ध्यान भटकाने की कोशिश करता है, लेकिन सच नहीं बदलता. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का यह पाखंड संयुक्त राष्ट्र के समय और ध्यान के लायक नहीं है. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में चुनावों में लोगों की भागीदारी को लोकतंत्र की मिसाल बताया और कहा कि यह भारत के लोगों की प्रगति और आत्मनिर्णय का प्रमाण है. भारत ने साफ किया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग हैं.

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट पर भारत की प्रतिक्रिया

भारत ने संयुक्त राष्ट्र की उस रिपोर्ट को ‘गलत’ बताया जिसमें दावा किया गया था कि देश की पारंपरिक सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां खतरे में हैं. भारत की ओर से लोकसभा सांसद इंद्र हांग सुब्बा ने कहा कि भारत की पारंपरिक कलाएं, संगीत, शिल्प और प्रदर्शन हजारों साल पुरानी विरासत हैं और आज भी पूरे देश में फल-फूल रही हैं.

Related Post

ट्रंप से दो-दो हाथ को तैयार पुतिन! तेल कंपनियों पर प्रतिबंध के बाद बड़ा फैसला- टॉमहॉक मिसाइल पर भी चेतावनी

Posted by - October 24, 2025 0
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बुडापेस्ट शिखर वार्ता की योजना रद्द होने के एक दिन बाद डोनाल्ड ट्रंप और…

भारत हमें दोनों ओर से घेर रहा… पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को लग रहा डर, ऑप सिंदूर वाली चोट भरी नहीं है!

Posted by - November 3, 2025 0
पाकिस्तान आरोप लगा रहा है कि भारत ही अफगानिस्तान को चलाने वाले तालिबान को इस बात के लिए उकसा रहा…

जॉर्जिया मेलोनी ने रचा इतिहास, बनीं इटली की सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाली नेता; PM मोदी ने दी बधाई

Posted by - September 4, 2026 0
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के राजनीतिक इतिहास में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह इटली में सबसे…

बलूचिस्तान में बगावत की आग भड़कने से दहशत में पाकिस्तान, लगाया इंटरनेट पर बैन

Posted by - November 13, 2025 0
बलूचिस्तान में बढ़ता असंतोष और अचानक भड़की आग पाकिस्तान का सबसे बड़ा और संसाधनों से भरपूर प्रांत—बलूचिस्तान—एक बार फिर उथल-पुथल…

ईरान संकट पर चीन की भूमिका बढ़ाने की कोशिश, ट्रंप-शी बैठक से पहले रुबियो का बड़ा बयान

Posted by - May 14, 2026 0
अमेरिका ने संकेत दिया है कि वह ईरान संकट के समाधान में चीन को अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *