लिवर में गर्मी बढ़ती है तो शरीर में दिखाई देने लगते हैं ये लक्षण, इस अंग पर होता है असर

70 0

Heat In Liver Symptoms: खराब डाइट और लाइफस्टाइल का असर लिवर पर पड़ता है। जिससे लिवर में गर्मी बढ़ जाती है और कामकाज प्रभावित होता है। जानिए लिवर की गर्मी का असर किस अंग पर होता है और इसे कैसे शांत करें?

शरीर को डिटॉक्स करने के अलावा लिवर बॉडी के लिए 500 से ज्यादा जरूरी काम करता है। लिवर खून साफ करने में, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में, हार्मोन को कंट्रोल करने में, एनर्जी स्टोर करने में और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। अगर लिवर काम करना बंद कर दे तो शरीर में टॉक्सिन जमा होने लगते हैं और शरीर में बीमारियां पैदा होने लगती हैं। ज्यादा ऑयली खाने से, शराब पीने से, भरपूर नींद नहीं लेने और तनाव से लिवर की सेहत पर असर पड़ता है। इससे फैटी लिवर, लिवर में सूजन या लिवर में गर्मी जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। लिवर में गर्मी होने पर शरीर में कुछ ऐसे लक्षण दिखाई देते हैं।

लिवर में गर्मी होने के लक्षण

लिवर में गर्मी बढ़ने का असर मुंह पर दिखाई देता है। अगर आपको बार-बार मुंह में छाले हो रहे हैं, जीभ और मुंह में जलन हो रही है, त्वचा पर दाने या खुजली हो रही है, बार-बार गुस्सा आता है और चिड़चिड़ापन महसूस होता है। इसका असर पाचन पर भी पड़ता है और पाचन में गड़बड़ी हो सकती है। पेट में जलन शामिल होना भी इसका लक्षण है।

लिवर में गर्मी होने से मुंह पर क्या असर होता है?

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक जिन लोगों को बहुत लंबे टाइम से लिवर की समस्या होती है उनके मुंह पर इसका असर होता है। लिवर में गर्मी होने पर मुंह में छाले होने लगते हैं। ऐसे लोगों को जीभ पर सफेद या लाल धब्बे दिखाई देने लगते हैं। इसके लक्षणों में मुंह का सूखापन, दांतों का घिसना और स्वाद में बदलाव जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। लंबे समय में मसूड़ों में आई सूजन शरीर के अंदर इन्फेक्शन और सूजन पैदा कर सकती है। जिससे आंत और लिवर दोनों पर असर होता है।

लिवर की गर्मी कैसे कम करें?

  • अगरआप फैटी लिवर के मरीज हैं तो ओरल हेल्थ का ख्याल रखें। इससे मुंह और दांतों की सेहत पर भी पड़ सकता है।
  • रोजाना सुबह और रात में ब्रश करें और फ्लॉस का इस्तेमाल करें जिससे दांतों और मसूड़ों में सड़न और बैक्टीरिया पैदा न हों।
  • समय-समय पर दांतों की जांच कराएं जिससे बीमारी का इलाज समय सही समय पर हो सके।
  • खाने में हेल्दी चीजें शामिल करें, जिसमें फल, हरी सब्जियां और प्रोटीन से भरपूर चीजें खाएं।
  • दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें इससे पेट और लिवर की गर्मी कम होती है।
  • डाइट से तला-भुना, शराब और जंक फूड एकदम से आउट कर दें।

Related Post

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *