एसआईआर की कवायद घुसपैठियों को बेनकाब करने के लिए जरूरी: सुवेंदु अधिकारी

88 0

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें (घुसपैठियों को) पकड़कर निर्वासित किया जाएगा. निर्वाचन आयोग ने ‘एसआईआर’ के जरिए सही इलाज किया है.’’कोलकाता:

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जारी विवाद के बीच, विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य में रह रहे घुसपैठियों को बेनकाब करने के लिए निर्वाचन आयोग का यह कदम बेहद आवश्यक है.

अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की मदद से वर्षों से राज्य में रह रहे घुसपैठियों को बेनकाब किया जाएगा, उनका पता लगाकर उन्हें निर्वासित किया जाएगा. भाजपा नेता ने कहा, ‘‘उन्हें (घुसपैठियों को) पकड़कर निर्वासित किया जाएगा. निर्वाचन आयोग ने ‘एसआईआर’ के जरिए सही इलाज किया है.”

अधिकारी ने कहा, ‘‘देखिए, कैसे बांग्लादेशी घुसपैठिए अपने ही देश भागने की कोशिश करते हुए बीएसएफ द्वारा पकड़े जा रहे हैं. ये सारे घटनाक्रम निर्वाचन आयोग द्वारा ‘एसआईआर’ की घोषणा के बाद सामने आए हैं.” नंदीग्राम के विधायक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के भारतीय नागरिकों को ‘एसआईआर’ को लेकर डरने की कोई जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘‘केवल बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठियों और रोहिंग्याओं का पता लगाया जाएगा और पहचान के बाद उन्हें निर्वासित किया जाएगा.” भाजपा नेता ने बताया कि पार्टी सोमवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख करेगी और चार नवंबर को आगरपाड़ा में रैली आयोजित करने की अनुमति मांगेगी. इस रैली का उद्देश्य तृणमूल कांग्रेस द्वारा इलाके में हाल ही में हुई एक अप्राकृतिक मौत को निर्वाचन आयोग के ‘एसआईआर’ अभियान के खिलाफ राजनीतिक रंग देने के प्रयास को उजागर करना है.

Related Post

UP से कोलकाता तक दौड़ेगा 610 KM का मेगा एक्सप्रेसवे, बिहार-झारखंड के 9 जिलों की बदलेगी तस्वीर

Posted by - May 16, 2026 0
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पश्चिम बंगाल के कोलकाता तक बनने वाला हाई स्पीड वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे तेजी से आकार ले…

श्रीलंका में फंसे विदेशी नागरिकों के लिए देवदूत बने भारतीय सैनिक, ऑपरेशन सागर बंधु के जरिए सबको बचा लाए

Posted by - December 1, 2025 0
भारतीय वायुसेना ने श्रीलंका में फंसे जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, स्लोवेनिया और यूनाइटेड किंगडम के नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला है।…

कांग्रेस से अलग हुए दल वापस लौटें, राहुल गांधी को नेता मानें: अशोक गहलोत

Posted by - June 12, 2026 0
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने विपक्षी राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है।…

ट्रंप के सामने भारत का पक्ष मजबूती से रखना चाहिए था, भारतीयों की मौत पर बोले अरविंद केजरीवाल

Posted by - June 20, 2026 0
आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया…

शरद पवार से शिंदे तक… महाराष्ट्र में बगावत और दलबदल की लंबी कहानी, जिसने बदल दी सत्ता की तस्वीर

Posted by - June 19, 2026 0
महाराष्ट्र की राजनीति में दलबदल, बगावत और राजनीतिक पुनर्संयोजन कोई नई बात नहीं है। राज्य का राजनीतिक इतिहास ऐसे कई…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *