जीत लिया जहां… PM मोदी ने वर्ल्ड चैंपियन बेटियों को दी बधाई, सचिन को याद आया 1983

76 0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के कई शीर्ष राजनेताओं ने देश की इन बेटियों को उनकी असाधारण जीत और देश को गौरवान्वित करने के लिए हार्दिक बधाई दी है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने आईसीसी विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों के विशाल अंतर से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया. 52 साल के विश्व कप के इतिहास में यह तीसरा मौका था जब भारतीय महिला टीम फाइनल में पहुंची थी और इस बार ‘हरमन ब्रिगेड’ ने अपने शानदार प्रदर्शन से खिताब अपने नाम कर लिया. टीम की इस अविश्वसनीय सफलता से पूरे देश में जश्न का माहौल है.

खुशी के इस गौरवशाली अवसर पर देश के सर्वोच्च नेतृत्व ने महिला टीम का अभिनंदन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के कई शीर्ष राजनेताओं ने देश की इन बेटियों को उनकी असाधारण जीत और देश को गौरवान्वित करने के लिए हार्दिक बधाई दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत. फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा रहा. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई. हमारी खिलाड़ियों को बधाई. यह ऐतिहासिक जीत भविष्य की चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी.’

Related Post

दिल्ली दंगा मामला: पांच साल से जेल में बंद उमर खालिद और अन्य आरोपी जमानत के हकदार, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी

Posted by - October 31, 2025 0
सुप्रीम कोर्ट 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े बड़े षड्यंत्र मामले में जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद, कार्यकर्ता…

महिला विश्व कप 2025 में जीती भारतीय टीम, बॉलीवुड सितारों ने मनाया जश्न, अमिताभ बच्चन से अनुष्का तक ने दी बधाई

Posted by - November 3, 2025 0
महिला विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। रविवार…

भारत में Meta का सबसे बड़ा AI दांव! Reliance के साथ जामनगर में बनाएगा अत्याधुनिक डेटा सेंटर न्यूज़ कंटेंट:

Posted by - June 10, 2026 0
भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ वैश्विक केंद्र बनता जा रहा है। इसी बीच टेक…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *