पाकिस्तान को कितना चुभेगा ‘त्रिशूल’? ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार तीनों सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास

99 0

ऑपेरशन सिंदूर के बाद पहली बार थल सेना, नौसेना और वायुसेना मिलकर ट्राई सर्विस एक्सरसाइज त्रिशूल करने जा रही है. इस अभ्यास का नेतृत्व नौसेना कर रही है, जिसमें थलसेना और वायुसेना हिस्सा ले रही हैं.

पाकिस्तान के खिलाफ ऑपेरशन सिंदूर के बाद पहली बार थल सेना, नौसेना और वायुसेना मिलकर पाकिस्तान से लगी सरहद पर एक बड़ा सैन्य अभ्यास करने जा रही है. 3 नवंबर से 13 नवंबर तक होने वाला इस ट्राई सर्विस एक्सरसाइज को त्रिशूल नाम दिया गया है, जो भगवान शिव का अस्त्र है. इस अभ्यास का नेतृत्व नौसेना कर रही है, जिसमें थलसेना और वायुसेना हिस्सा ले रही हैं. राजस्थान, गुजरात के सरक्रीक और रेगिस्तान इलाके में यह अभ्यास किया जाएगा. साथ ही उत्तर अरब सागर में समुद्री और एम्फिबीयस ऑपेरशन भी आयोजित होंगे.

इस सैन्य अभ्यास का मुख्य उद्देश्य है जॉइंट ऑपरेशन की कैपेबिलिटी को और मजबूत करना है. ऑपेरशन के दौरान समन्वय को और कारगर बनाना है, जिससे मल्टी डोमेन ऑपरेशंस को असरदार बनाया जा सके. इसमें सेनाएं जॉइंट इंटेलिजेंस, सर्विलांस, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और साइबर युद्ध की बारीकियों से रूबरू होंगी. नौसेना का विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत वायुसेना के लड़ाकू विमानों के साथ मिलकर संयुक्त रूप से ऑपरेशंस को अंजाम देंगे.

रणनीति, प्रकिया और तकनीक पर होगा फोकस

यह युद्धाभ्यास स्वदेशी प्रणालियों के प्रभावी उपयोग को प्रदर्शित करेगा और आत्मनिर्भर भारत के सिद्धांतों के सफल क्रियान्वयन को भी दिखाएगा. इसके साथ ही आधुनिक और भावी युद्ध के बदलते स्वरूप और उभरते खतरों को ध्यान में रखकर रणनीति, प्रकिया और तकनीक पर फोकस करेगा.

सैन्य अभ्यास पाकिस्तान के लिए भी चेतावनी 

दरअसल, यह सैन्य अभ्यास पाकिस्तान को एक चेतावनी के तौर पर देखा जा रहा है कि यदि पाकिस्तान ने इस बार हिमाकत की तो जवाब काफी खतरनाक होगा. भारत यह रणनीतिक संदेश देना चाहता है कि वह अपनी सरहद की सुरक्षा पर किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

Related Post

उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम, यूपी-पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Posted by - May 14, 2026 0
पूरे उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेता दिखाई दे रहा है। हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ…

दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता: AQI 359 पर GRAP-3 लागू, जानिए कारण, प्रभाव और उपाय

Posted by - November 17, 2025 0
नई दिल्ली, 17 नवंबर 2025 – दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का कहर जारी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के…

निर्मला सीतारमण के प्लेन की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, घटना के वक्त भूटान जा रही थीं वित्त मंत्री

Posted by - October 31, 2025 0
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के विमान की भूटान जाते समय खराब मौसम के कारण बागडोगरा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *