तेलंगाना हादसा: गिट्टी से भरे ट्रक की टक्कर से पिचक गई बस, दबे यात्री चीखते-पुकारते रहे, 19 की मौत

91 0

ट्रक चेवेल्ला के पास तेलंगाना सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) की बस से टकरा गया, जिसके बाद बजरी बस पर गिर गई.

रंगारेड्डी:

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में सोमवार सुबह एक भयावह सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. चेवेल्ला मंडल के खानापुर स्टेज के पास बजरी से लदे ट्रक और तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) की बस के बीच आमने-सामने टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक में भरी बजरी बस पर गिर गई, जिससे कई यात्री मौके पर ही दब गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठे.हादसे के बाद बस का ड्राइवर साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक में लदी बजरी बस पर गिर गई, जिससे बस में बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आईं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत बचाव कार्य में जुट गए और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है.

अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और आठ लोग घायल हैं. बचाव कार्य जारी है. उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरटीसी की यह बस तंदूर डिपो से चल रही थी. यात्रियों का आरोप है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठे. टक्कर के बाद बस का ड्राइवर साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस का मानना है कि ओवरस्पीडिंग इस हादसे का मुख्य कारण हो सकता है.

मलबा हटाने का काम जारी 

हादसे के बाद चेवेल्ला-तंदूर मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ.  प्रशासन ने क्रेन और जेसीबी की मदद से सड़क से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है.  अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है.

Related Post

राजनीति परिवारों की जायदाद नहीं… वंशवाद पर कांग्रेस के सांसद शशि थरूर का करारा प्रहार

Posted by - November 4, 2025 0
थरूर ने राजनीतिक वंशवाद के और उदाहरण देते हुए कहा, ‘यही बात समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव पर…

‘परिवार के मुद्दों का समाधान परिवार के भीतर ही होना चाहिए’, इम्फाल में बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत

Posted by - November 22, 2025 0
अपने मणिपुर दौरे के दूसरे दिन आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सामाजिक एकता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परिवार…

SIR-2: गोवा, लक्षद्वीप में 100 फीसदी फॉर्म बंटे, डिजिटलीकरण का काम अब भी काफी पीछे

Posted by - November 25, 2025 0
गोवा और लक्षद्वीप में ईएफ का पूर्णतः 100 प्रतिशत वितरण दर्ज किया गया है, जिसके बाद अंडमान और निकोबार में…

बिहार, MP और गुजरात में विधानसभा उपचुनाव का ऐलान! 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे

Posted by - July 2, 2026 0
भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी…

आर्मी और अर्धसैनिक बल में क्या है फर्क? अग्निवीरों के लिए CAPFs भर्ती, सैलरी और सुविधाओं की पूरी जानकारी

Posted by - July 23, 2026 0
अग्निपथ योजना के तहत चार साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों के लिए अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs)…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *