देश में हर 2 व्‍यक्ति पर 1 लीटर दूध उपलब्‍ध! केंद्रीय मंत्री ने बताया- हम वैश्विक औसत से कितने आगे

82 0

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 पर मंत्री एसपी सिंह बघेल ने डेयरी किसानों को सेक्स सॉर्टेड सीमन और IVF जैसी तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया. गोपाल रत्न पुरस्कार भी वितरित किए गए.

National Milk Day: मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल ने भारतीय अर्थव्यवस्था में डेयरी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि भारत में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता वैश्विक औसत 329 ग्राम प्रतिदिन की तुलना में बढ़कर 485 ग्राम प्रतिदिन तक पहुंच गई है. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय की ओर से गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार, प्रो एसपी सिंह बघेल ने राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 के अवसर पर डेयरी किसानों को सेक्स सॉर्टेड सीमन, इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया. उन्होंने डेयरी किसानों के आर्थिक उत्थान में डेयरी सहकारी समितियों के प्रभाव पर भी प्रकाश डाला.

गौ-पालकों को मिला गोपाल रत्‍न पुरस्‍कार 

समारोह के दौरान प्रो एसपी सिंह बघेल ने तीन श्रेणियों स्वदेशी गाय/भैंस नस्लों का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान, सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन और सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति (डीसीएस)/दूध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन में विजेताओं को राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान किए.

प्रो एसपी  सिंह बघेल ने राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम (एनपीडीडी) के अंतर्गत रोपड़ मिल्क यूनियन द्वारा कमीशन किए गए 20 मॉडर्न इंसुलेटेड मिल्क टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह टैंकर जेआईसीए-सहायता प्राप्त परियोजना – घटक बी: सहकारिता के माध्यम से डेयरी विकास के माध्यम से समर्थित है . इस कार्यक्रम के दौरान, राज्यों में 9 ब्रीड मल्टीप्लीकेशन फार्मों का उद्घाटन भी किया गया.

एक्‍पर्ट्स ने शेयर किए अनुभव 

मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2025 के सभी विजेताओं को बधाई दी और डेयरी उत्पादकता में सुधार के लिए आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन और एम्ब्रायो ट्रांसफर जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी को अपनाने की सराहना की.

उन्होंने भारत के पशुधन क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए उपलब्ध पशु चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने और लेटेस्ट साइंटिफिक टेक्नोलॉजी को अपनाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला. इस कार्यक्रम में ‘पशु उत्पादकता में वृद्धि- तकनीकी विशेषज्ञों और प्रगतिशील किसानों के साथ अनुभव साझा करना’ विषय पर पैनल चर्चा भी हुई और एक्सपर्ट्स ने अपने अनुभव साझा किए.

Related Post

UP से कोलकाता तक दौड़ेगा 610 KM का मेगा एक्सप्रेसवे, बिहार-झारखंड के 9 जिलों की बदलेगी तस्वीर

Posted by - May 16, 2026 0
उत्तर प्रदेश के वाराणसी से पश्चिम बंगाल के कोलकाता तक बनने वाला हाई स्पीड वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे तेजी से आकार ले…

Sathya Sai Baba Birth Centenary: ”सत्य साईं बाबा आज भले हमारे बीच में नहीं लेकिन उनका प्रेम…” शताब्दी समारोह में बोले PM मोदी

Posted by - November 19, 2025 0
PM मोदी ने शताब्दी समारोह कार्यक्रम में दिवंगत आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा को याद किया। इस मौके पर…

श्रीलंका में फंसे विदेशी नागरिकों के लिए देवदूत बने भारतीय सैनिक, ऑपरेशन सागर बंधु के जरिए सबको बचा लाए

Posted by - December 1, 2025 0
भारतीय वायुसेना ने श्रीलंका में फंसे जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, स्लोवेनिया और यूनाइटेड किंगडम के नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला है।…

धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, सोनम वांगचुक बोले- ये लोकतंत्र और युवाओं की जीत

Posted by - July 25, 2026 0
पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *