वाराणसी, लखनऊ और सहारनपुर को नई वंदे भारत का तोहफा, यूपी के करीब 20 शहर जुड़ेंगे, जानें ट्रेन रूट, टाइमटेबल

89 0

Vande Bharat Train : यूपी को दो और दिल्ली को एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिलने जा रहा है. उत्तर प्रदेश के करीब 20 शहरों के नेटवर्क को ये ट्रेनें जोड़ेंगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर को तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. इसमें वाराणसी-खजुराहो रूट की ट्रेन भी शामिल है. रेल मंत्रालय ने शुक्रवार रात को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. इसके अलावा लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस भी शुरू हो रही है, जिसे 26504 26503 अप डाउन नंबर दिया गया है. तीसरी ट्रेन 26462/61 फिरोजपुर दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी. खबरों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन ट्रेनों को वाराणसी के मडुवाडीह स्टेशनों से हरी झंडी दिखा सकते हैं. यह पहला मौका होगा, जब प्रधानमंत्री स्वयं अपने संसदीय क्षेत्र में किसी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के मौके पर उपस्थित होंगे.

PM Modi वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे
जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को बनारस स्टेशन से 7 नवंबर सुबह 7 बजे हरी झंडी दिखाएंगे. पीएम मोदी लखनऊ सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (26504/03) और फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस (26462 or 61) को भी वर्चुअली फ्लैग ऑफ करेंगे.

वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस
वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस 26422  (Varanasi-(Khajuraho Vande Bharat Express)वाराणसी कैंट स्टेशन से सुबह 5.25 रवाना होगी और विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर सुबह 6.55 बजे पहुंचेगी. फिर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर 8 बजे उसका ठहराव होगा. 10.05 बजे चित्रकूट धाम और बांदा रेलवे स्टेशन पर 11.08 बजे ये पहुंचेगी. दोपहर 12.08 बजे ये महोबा स्टेशन पहुंचेगी और वहां से 1.10 बजे खजुराहो रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी.

लखनऊ से होगा एक और वंदे भारत का आगाज, वेस्ट यूपी के इस शहर तक मिलेगी सुपरफास्ट रफ्तार

खजुराहो से वाराणसी वंदे भारत ट्रेन
वापसी में ट्रेन नंबर 26421 (Khajuraho-Varanasi Vande Bharat Express) मध्य प्रदेश के खजुराहो रेलवे स्टेशन से दोपहर 3 बजे चलेगी. फिर महोबा स्टेशन पर 4.18 बजे और बांदा रेलवे स्टेशन पर 5.13 बजे पहुंच जाएगी. चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन पर वो 6.13 बजे पहुंच जाएगी. प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर8.20 बजे रात और विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर 9.10 बजे ये ट्रेन पहुंचे और आखिरी में अपने गंतव्य वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर 11 बजे पहुंचेगी.

Related Post

जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें CJI, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ, 15 महीने का होगा कार्यकाल

Posted by - November 24, 2025 0
जस्टिस सूर्यकांत देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं. राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…

दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, AQI 500 पार, टॉप-10 में भारत की ये सिटीज भी शामिल

Posted by - November 20, 2025 0
नई दिल्ली: दुनिया भर में वायु प्रदूषण को मापने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था IQAir की नवीनतम लाइव रैंकिंग में भारत की…

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रस्ट को नोटिस; यूपी सरकार से मांगी SIT की सीलबंद रिपोर्ट

Posted by - July 13, 2026 0
अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम कदम उठाते हुए…

तुरंत ध्यान देने की है जरूरत… डिजिटल अरेस्ट के बढ़ते मामलों पर SC ने जताई चिंता, CBI को दिए खास निर्देश

Posted by - December 1, 2025 0
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकारें साइबरक्राइम सेंटर जल्दी स्थापित करें और अगर कोई रुकावट आए तो राज्य SC…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *