वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिय से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की मुलाकात, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भेंट की जर्सी

89 0

President Droupadi Murmu Meet Women’s Indian Team: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने विश्व कप ट्रॉफी हाथों में लेकर राष्ट्रपति के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं. इसके साथ ही पूरी टीम भी राष्ट्रपति के साथ फोटो सेशन में नजर आई.

President Droupadi Murmu Meet Women’s Indian Team: महिला विश्व कप 2025 का खिताब जीतने के बाद गुरुवार को भारतीय टीम ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. यह मुलाकात नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में हुई, जहां राष्ट्रपति ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी.  इस दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खिलाड़ियों के सिग्नेचर की हुई जर्सी भेंट की. कप्तान ने विश्व कप ट्रॉफी हाथों में लेकर राष्ट्रपति के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं. इसके साथ ही पूरी टीम भी राष्ट्रपति के साथ फोटो सेशन में नजर आई.

इससे पहले, बुधवार को भारतीय टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की थी. पीएम मोदी ने टीम को ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए खिलाड़ियों के साथ एक लंबी बातचीत की थी. इस दौरान उप कप्तान ने साल 2017 में हुई मुलाकात को याद करते हुए बताया कि पीएम मोदी की बातों ने उन्हें मोटिवेट किया है. वह टीम के लिए प्रेरणास्त्रोत रहे हैं.

रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 298 रन बनाए. टीम के लिए शेफाली वर्मा ने 78 गेंदों में 87 रन की पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा ने 58 गेंदों में इतने ही रन बनाए. विपक्षी टीम की ओर से अयाबोंगा खाका ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए.

इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने 45.3 ओवरों में लौरा वोल्वार्ड्ट ने 101 रन की शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं. टीम इंडिया की ओर से दीप्ति शर्मा ने 39 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए. शेफाली वर्मा को 2 विकेट हाथ लगे.

भारतीय महिला टीम ने पहली बार विश्व कप खिताब अपने नाम किया है. इससे पहले वनडे फॉर्मेट के विश्व कप में टीम इंडिया साल 2005 और 2017 के फाइनल में जगह बना चुकी थी, लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर सकी. साल 2017 में उसे इंग्लैंड के हाथों 9 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा था.

Related Post

पटेल की जयंती पर हर साल 26 जनवरी की तरह ही स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने होगी परेड- अमित शाह

Posted by - October 30, 2025 0
कांग्रेस पर तंज कसते हुए शाह ने कहा दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के बाद कांग्रेस ने सरदार पटेल…

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कॉन्ट्रैक्ट में किया बड़ा बदलाव, कुल 157 खिलाड़ियों को शामिल किया

Posted by - October 30, 2025 0
पाकिस्तान से बड़ी खबर आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट सत्र 2025-26 के लिए खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट्स में…

VVS लक्ष्मण ने बताया वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी कमी, बोले- फिटनेस पर करना होगा और काम

Posted by - July 27, 2026 0
जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीतने वाले 15…

3 विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह बन जाएंगे नंबर 1, इस मामले में पाकिस्तानी गेंदबाज को छोड़ेंगे पीछे

Posted by - October 30, 2025 0
जसप्रीत बुमराह इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में खेल रहे हैं। सीरीज के दूसरे मैच में उनके पास…

96 साल बाद अमेरिका का ऐतिहासिक कमाल, लगातार दो जीत के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट में पहुंचा

Posted by - June 20, 2026 0
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में सह-मेजबान अमेरिका ने इतिहास रच दिया है। अमेरिकी पुरुष फुटबॉल टीम ने 96 साल बाद…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *