IND vs SA: मोहम्मद शमी को फिर नहीं मिला मौका, किस बात की मिल रही सजा?

101 0

मोहम्मद शमी की वापसी का इंतजार लगाातार बढ़ता जा रहा है। शमी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है।

ND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से कोलकाता में टेस्ट सीरीज का आगाज होना है, जिसके लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है। पंत चोट से उबरने के काफी दिनों बाद टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे। पंत को जुलाई में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान चोट लगी थी और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज भी नहीं खेल पाए थे। उन्हें एन जगदीशन की जगह टीम में मौका दिया गया है।

मोहम्मद शमी फिर नहीं चुने गए

बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने भी कंधे की चोट से उबरकर वापसी की है। उन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी के जरिये प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की। आकाश दीप टेस्ट टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे लेकिन उनके साथी गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर निराशा हाथ लगी। रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद शमी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया।

शमी ने इस सीजन में बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी के तीनों मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 15.53 की औसत और 37.2 के स्ट्राइक रेट से 15 विकेट झटके हैं। इसके बावजूद शमी की वापसी का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। फैंस भी सिलेक्टर्स के फैसले से काफी हैरान हैं।

लगातार हो रही अनदेखी

मोहम्मद शमी अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे हैं, लेकिन सिलेक्टर्स लगातार उनकी अनदेखी कर रहे हैं। मोहम्मद शमी ने हाल ही में कहा था कि वह पूरी तरह से फिट हैं और सिलेक्शन उनके हाथ में नहीं है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किए जाने पर शमी ने कहा था कि सिलेक्शन उनके हाथ में नहीं है। अगर फिटनेस का कोई मुद्दा होता तो वह यहां बंगाल के लिए नहीं खेल रहे होते। उनके इस बयान को सिलेक्टर्स के लिए करारा जवाब बताया गया था लेकिन एक बार फिर उनकी अनदेखी ने शमी को चर्चा में ला दिया है।

2023 में खेला था आखिरी टेस्ट

गौरतलब है कि मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया की ओर से अपना पिछला टेस्ट मैच लगभग ढाई साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल में खेला था। तब से ही वह टेस्ट टीम में वापसी की राह देख रहे हैं। वैसे तो शमी इस साल टीम इंडिया के लिए ODI और T20I मैच भी खेल चुके हैं, लेकिन उसको भी 8 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है।

Related Post

IND vs SL: जसप्रीत बुमराह टेस्ट सीरीज से बाहर, रणजी के स्टार आकिब नबी को पहली बार मिला टीम इंडिया का बुलावा

Posted by - August 3, 2026 0
भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले टीम इंडिया…

इन खिलाड़ियों को अब मिलना चाहिए टीम में मौका’, पहले टेस्ट में हार के बाद सुनील गावस्कर हुए आगबबूला

Posted by - November 18, 2025 0
Kolkata Pitch controversy: गावस्कर ने माना है कि भारतीय खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट नहीं खेलते हैं जिससे उन्हें  चुनौतीपूर्ण पिच पर…

कॉमनवेल्थ गोल्ड जीतकर लौटीं अरुंधति चौधरी का छलका दर्द, बोलीं- स्वागत के लिए कोई मंत्री नहीं आया

Posted by - August 7, 2026 0
कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश, राजस्थान और बूंदी का नाम रोशन करने वाली अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने…

IND vs SL: ऋषभ पंत के पास इतिहास रचने का मौका, 3 छक्के लगाते ही बनाएंगे महारिकॉर्ड

Posted by - August 8, 2026 0
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *