आ गई रॉयल एनफील्ड बुलेट 650

100 0

आ गई Royal Enfield Bullet 650

नई Royal Enfield Bullet 650 दो कलर ऑप्शन में पेश की गई है – इसके Cannon Black और Battleship Blue कलर आने को तैयार हैं।

Royal Enfield ने EICMA 2025 में 125वीं anniversary के मौके पर रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 को पेश किया है। कंपनी का कहना है कि Bullet 650 उसकी विरासत को मजबूत करेगी। यह बाइक काफी हद तक Classic 650 पर बेस्ड है, लेकिन अपने डिजाइन और लुक में उससे अलग है। आइए जान लेते हैं कि ये बाइक कितनी बदलने वाली है !

रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 बाइक में मॉडर्न टच जोड़ा गया है। इसमें हाथ से पेंट की गई पिनस्ट्राइप्स वाला टियर-ड्रॉप फ्यूल टैंक, एलईडी हेडलैंप और पायलट लैंप्स दिए गए हैं, जो इसे बुलेट जैसा लुक देते हैं। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पुराने और नए का मिश्रण है यानि एनालॉग और डिजिटल दोनों का कॉम्बिनेशन है। इसके अलावा वायर-स्पोक व्हील्स इसे पारंपरिक रॉयल एनफील्ड स्टाइल देते हैं।

Royal Enfield Bullet 650 का पावरट्रेन

रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है — इसमें वही 648 सीसी पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है जो 47 हॉर्सपावर और 52.3 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6 -स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच दिया गया है। बाइक में स्टील ट्यूबलर फ्रेम, Showa सस्पेंशन और ट्यूब-टाइप टायर मिलेंगे।

नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 650 दो कलर ऑप्शन में पेश की गई है. इसमें Cannon Black और Battleship Blue कलर मिलने वाला है। हालांकि इसका ब्लू वेरिएंट इंटरनेशनल मार्केट्स में मिलेगा।

 

 

 

Related Post

विनफ़ास्ट भारत में अपने विस्तार की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है

Posted by - October 25, 2025 0
वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी विनफ़ास्ट भारत में अपने विस्तार की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। कंपनी…

टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस की कीमतों में आई कमी

Posted by - October 25, 2025 0
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉसभारत में एक बेहद लोकप्रिय फैमिली एमपीवी (MPV) है, जिसे इसके आरामदायक इंटीरियर, शानदार परफॉर्मेंस और हाइब्रिड तकनीक…

2025 डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V4 लॉन्च: जानिए इस सुपरनेकेड बाइक की 6 खास बातें

Posted by - November 1, 2025 0
डुकाटी इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी बेहद पावरफुल और स्टाइलिश 2025 स्ट्रीटफाइटर V4 और V4 S मोटरसाइकिल लॉन्च कर…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *