बिकने वाली है विराट कोहली की RCB, फ्रेंचाइजी ने किया बड़ा खुलासा

90 0

RCB आईपीएल की मौजूदा चैंपियन है। उन्होंने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर इतिहास में पहली बार ट्रॉफी इसी साल अपने नाम की है

आईपीएल-2025 का खिताब अपने नाम करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को लेकर कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थी कि फ्रेंचाइजी के मालिक इस टीम को बेच सकते हैं। ये खबर अब काफी हद तक सच साबित होती हुई नजर आ रही है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट की माने तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस वक्त ऑन सेल (On Sale) है। आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा किए गए खुलासे के मुताबिक आईपीएल और WPL टीमों की मालिकाना हक वाली कंपनी डियाजियो ने RCB की बिक्री प्रक्रिया शुरू कर दी है और उम्मीद है कि ये बिकी प्रक्रिया 31 मार्च, 2026 तक पूरी हो जाएगी।

 

डियाजियो ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को भेजा खास संदेश

डियाजियो ने 5 नवंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी BSE को एक संदेश भेजा, जिसमें ब्रिटिश कंपनी ने इसे रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (RCSPL) में निवेश की रणनीतिक समीक्षा बताया। बता दें, रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (RCSPL) डियाजियो की भारतीय सहायक कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड यानी USL की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है।

USL अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के साथ कर रही है बड़ी प्लानिंग

कंपनी ने कहा कि USL अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी आरसीएसपीएल में निवेश की रणनीतिक समीक्षा शुरू कर रही है। आरसीएसपीएल के व्यवसाय में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) फ्रैंचाइजी टीम का स्वामित्व शामिल है, जो BCCI द्वारा हर साल आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और महिला प्रीमियर लीग (WPL) में भाग लेती है। खुलासे में एक बड़ी बात ये भी कही गई है कि  यह प्रक्रिया 31 मार्च 2026 तक पूरी हो जाएगी।

USL के CEO ने दिया बड़ा बयान

USL के प्रबंध निदेशक और CEO प्रवीण सोमेश्वर ने कहा कि आरसीएसपीएल USL के लिए एक मूल्यवान और रणनीतिक संपत्ति रही है। यह कदम USL और डियाजियो की अपने भारतीय उद्यम पोर्टफोलियो की समीक्षा जारी रखने की प्रतिबद्धता को पुष्ट करता है ताकि आरसीएसपीएल के सर्वोत्तम हितों को ध्यान में रखते हुए अपने सभी हितधारकों को दीर्घकालिक मूल्य प्रदान करना संभव हो सके।

Related Post

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर कोहली-तेंदुलकर ने खोला दिल, डिविलियर्स ने भी इस तरह दी बधाई

Posted by - October 31, 2025 0
IND-W vs AUS-W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक…

पाकिस्तान पर भारत की 17वीं लगातार जीत! हॉकी इंडिया का रिएक्शन हुआ वायरल

Posted by - June 27, 2026 0
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक बार फिर अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर इतिहास रच दिया है। लंदन…

ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में रचा इतिहास, 150+ रन ठोकने वाले बने 19वें बल्लेबाज; सबसे बड़ी पारी किसकी?

Posted by - September 7, 2026 0
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईशान किशन ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। ईस्ट जोन की…

18 साल बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने छोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स का साथ, 5 IPL खिताब दिलाकर खत्म हुआ सुनहरा सफर

Posted by - July 13, 2026 0
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *