भयंकर सर्दी की कर लो तैयारी! ठंड के साथ कोहरा भी सताएगा, दिल्ली में 3 साल के बाद सबसे ज्यादा ठंड

71 0

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी ने दस्तक दे दी है. गुरुवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था.

दिल्ली-NCR में नवंबर में ही सर्दी ने जोरदार दस्तक दे दी है. 26 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8°C तक गिर गया, जो 2022 के बाद नवंबर का सबसे ठंडा दिन था. आज (27 नवंबर) सुबह थोड़ी राहत मिली और तापमान 9.6°C दर्ज हुआ, लेकिन फिर भी सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है.

एनसीआर के अन्य शहरों में भी ठंड का असर दिखा 

गाजियाबाद: 7°C

नोएडा: 8°C (26 नवंबर को न्यूनतम 7.4°C)

गुरुग्राम: 9°C

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा. पिछले वर्षों में नवंबर का न्यूनतम तापमान 2024 में 9.5°C, 2023 में 9.2°C और 2022 में 7.3°C दर्ज हुआ था.

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था खत्म, AQI में सुधार के साथ हटाई गई GRAP-3 की पाबंदियां

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 6°C से नीचे है. राजस्थान के सीकर में मैदानी इलाकों का सबसे कम तापमान 4°C दर्ज किया गया. हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में तापमान 7-10°C के बीच है.

कोहरा और शीतलहर की चेतावनी

IMD के अनुसार 27 से 29 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और मेघालय में घना कोहरा छाने की संभावना है. 28 और 29 नवंबर को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में सुबह के समय घना कोहरा रहेगा. इसके अलावा पंजाब में 27 और 28 नवंबर को शीतलहर की स्थिति बन सकती है.

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम 9°C रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने मध्यम कोहरे की संभावना जताई है.

 

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी, मैदानी इलाकों में और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने दिन में अधिकतम तापमान के 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने का पूर्वानुमान जताया है. दूसरी ओर जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश जैसे हिमायली राज्यों में लगातार बर्फबारी हो रही है. इससे मैदानी इलाकों में भी ठंड और बढ़ने की बात कही जा रही है.

बेहतर हुई दिल्ली की हवा, पांबदियां हटीं

बताते चलें कि बढ़ती ठंड के साथ दिल्ली में बुधवार को राहत भरी खबर AQI को लेकर आई. दिल्ली में बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 327 रिकॉर्ड किया गया. बताया गया कि दिल्ली में बीते 3 दिनों में एक्यूआई में गिरावट आई है. जिसके बाद दिल्ली में GRAP-3 के तहत लगाई गई पाबंदियां हटा दी गई है.

Related Post

कांग्रेस SIR के खिलाफ दिल्ली में करेगी बड़ी रैली , जानें राहुल संग बैठक में हुए और क्या-क्या फैसले

Posted by - November 18, 2025 0
Congress Meeting On SIR: खरगे ने उन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों, राज्य इकाई प्रमुखों, कांग्रेस विधायक…

दिवाली को UNESCO का टैग, जयशंकर बोले- भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता का प्रतीक

Posted by - December 11, 2025 0
भारत में रोशनी के महापर्व कहे जाने वाले दीपावली को यूनेस्को की सूची में शामिल किया गया है। इससे पूरे…

एसआईआर की कवायद घुसपैठियों को बेनकाब करने के लिए जरूरी: सुवेंदु अधिकारी

Posted by - November 3, 2025 0
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें (घुसपैठियों को) पकड़कर निर्वासित किया जाएगा. निर्वाचन आयोग ने ‘एसआईआर’ के जरिए सही…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *