बंगाल नेता अधीर रंजन चौधरी से PM मोदी की बैठक: प्रवासी बंगाली भाषियों पर हमलों का मुद्दा उठा

101 0
पीएम मोदी से मुलाकात के साथ ही कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने पत्र भी लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कई मुद्दों को उठाया है। पीएम मोदी से हस्तक्षेप की भी मांग की है।

पश्चिम बंगाल से आने वाले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार को मुलाकात की। बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ये मुलाकात काफी खास मानी जा रही है। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेता चौधरी ने खासकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित राज्यों में बांग्ला भाषी लोगों पर हो रहे हमलों का मुद्दा उठाया।

राज्य में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा होने की आशंका

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने ऐसे हमलों को रोकने में मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में सांप्रदायिक तनाव और हिंसा होने की आशंका है।

बांग्ला बोले जाने से घुसपैठिया भी माना जाता है

अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा, ‘उनका एकमात्र अपराध यह है कि वे बांग्ला भाषा में बात करते हैं जिसके कारण संबंधित प्रशासन अक्सर उन्हें पड़ोसी बांग्लादेश के लोग समझ लेता है और उन्हें घुसपैठिया मानकर उनसे उसी प्रकार व्यवहार करता है।’

बंगाल के कई हिस्सों में मुस्लिम आबादी बहुसंख्यक

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में मुस्लिम आबादी बहुसंख्यक है। इस राज्य की सीमा बांग्लादेश से लगती है तथा देश के अन्य हिस्सों में ऐसे हमलों के कारण इन इलाकों में समुदायों के बीच सांप्रदायिक तनाव बढ़ रहा है। कांग्रेस नेता ने पीएम मोदी से आग्रह किया कि वे भेदभाव, हिंसा और देश के अन्य हिस्सों से आए प्रवासी मजदूरों के उत्पीड़न के खिलाफ सभी राज्य सरकारों को संवेदनशील बनाएं।

हाल में बंगाल में हुईं कई हिंसात्मक घटनाएं

बता दें कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के 30 वर्षीय प्रवासी मजदूर ज्वेल राणा की ओडिशा के संबलपुर में ‘बीड़ी’ को लेकर हुए विवाद के बाद बुधवार को हत्या कर दी गई। मुंबई में भी दो प्रवासी मजदूरों को बांग्लादेश से आए अवैध प्रवासी होने के संदेह में गिरफ्तार किया गया। पश्चिम बंगाल प्रवासी कल्याण बोर्ड ने कहा है कि उसे 10 महीनों में, खासकर भाजपा शासित राज्यों में, उत्पीड़न से संबंधित 1143 शिकायतें मिली हैं।

Related Post

सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: “महिलाएं देश की सबसे बड़ी अल्पसंख्यक, तो आरक्षण लागू क्यों नहीं?”

Posted by - November 10, 2025 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को महिला आरक्षण कानून को लागू करने की मांग वाली याचिका पर केंद्र सरकार…

भारत की परमाणु नीति में बड़ा बदलाव का दावा, ‘रेडी टू फायर’ मोड में 12 हथियार तैनात: SIPRI रिपोर्ट

Posted by - June 9, 2026 0
स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने अपनी परमाणु नीति…

पुणे में 20 दिनों से आतंक फैलाने वाल नरभक्षी तेंदुआ ढेर, जानें वन विभाग का ऑपरेशन कैसे हुआ सफल

Posted by - November 6, 2025 0
महाराष्ट्र के पुणे में करीब 20 दिनों से आतंक मचाने वाले और कई लोगों की जान लेने वाले नरभक्षी तेंदुए…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *