पुणे में 20 दिनों से आतंक फैलाने वाल नरभक्षी तेंदुआ ढेर, जानें वन विभाग का ऑपरेशन कैसे हुआ सफल

94 0

महाराष्ट्र के पुणे में करीब 20 दिनों से आतंक मचाने वाले और कई लोगों की जान लेने वाले नरभक्षी तेंदुए को ढेर कर दिया गया है। वन विभाग का ऑपरेशन सफल हो गया है।

महाराष्ट्र के पुणे जिले के शिरूर तालुका के पिंपरखेड और आसपास के क्षेत्रों में पिछले 20 दिनों से लोगों पर हमला कर आतंक फैलाने वाले नरभक्षी तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने मार गिराया। इस अभियान के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। 12 अक्टूबर 2025 को 6 वर्षीय शिवन्या बोंबे, 22 अक्टूबर को 70 वर्षीय भागुबाई जाधव, और 2 नवंबर को 13 वर्षीय रोहन बोंबे- इन तीनों की मौत तेंदुए के हमले में हुई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल था।

नागरिकों ने किया था आंदोलन

तेंदुए के हमलों के विरोध में 12 और 22 अक्टूबर को पंचतळे में बेल्हे–जेजुरी राज्य मार्ग और 3 नवंबर को मंचर में पुणे–नाशिक महामार्ग पर नागरिकों ने ठिय्या आंदोलन कर करीब 18 घंटे तक मार्ग रोके रखा था। गुस्साए लोगों ने वन विभाग की गश्ती गाड़ी और स्थानीय बेस कैंप की इमारत में आग भी लगा दी थी।

तेंदुए को मार गिराने का आदेश जारी हुआ था

स्थिति गंभीर होते देख वनसंरक्षक पुणे आशिष ठाकरे ने प्रधान मुख्य वनसंरक्षक नागपुर से अनुमति लेकर तेंदुए को पकड़ने या मार गिराने का आदेश जारी किया। इस विशेष अभियान के लिए पुणे की रेस्क्यू संस्था से डॉ. सात्विक पाठक (पशु वैद्यकीय विभाग), शार्प शूटर डॉ. प्रसाद दाभोळकर और जुबिन पोस्टवाला की नियुक्ति की गई।

कैसे मारा गया तेंदुआ?

पथक ने कैमरा ट्रॅप, पदचिह्न निरीक्षण और थर्मल ड्रोन की मदद से खोज अभियान चलाया। रात करीब 10:30 बजे तेंदुआ घटना स्थल से लगभग 400–500 मीटर दूर दिखाई दिया। पहले उसे बेहोश करने के लिए डार्ट मारा गया, लेकिन नाकाम रहने पर तेंदुए ने हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद शार्प शूटर ने गोली चलाकर उसे मार गिराया। प्रारंभिक जांच में यह लगभग 5 से 6 वर्ष का नर तेंदुआ बताया गया है। बाद में उसका शव ग्रामीणों को दिखाया गया और फिर माणिकडोह तेंदुआ बचाव केंद्र में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

Related Post

अगले 1 साल तक होंगे पूरा वंदे मातरम गाए जाने के कार्यक्रम, PM मोदी ने किया स्मरणोत्सव का उद्घाटन

Posted by - November 7, 2025 0
वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर देशभर में खास कार्यक्रम होंगे। PM मोदी ने इस मौके पर साल…

लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी बोलीं- मेरा कोई परिवार नहीं, मुझे चप्पल से मारा जाएगा

Posted by - November 17, 2025 0
बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का परिवार टूटता नजर आ रहा है.…

धामी सरकार की नीतियों से उत्तराखंड को लघु खनिज सुधार में देश में दूसरा स्थान, अन्य राज्य भी अपना रहे खनन मॉडल

Posted by - November 19, 2025 0
सीएम धामी की पारदर्शी नीति से खनन राजस्व में चार साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह से उत्तराखंड…

देश में पहली बार AI के जरिए घर-घर पहुंचेगा जस्टिस, ‘न्याय मार्ग’ चैट बॉट की हुई शुरुआत

Posted by - November 4, 2025 0
नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जस्टिस सूर्य कांत ने कहा कि देश के आखिरी कोने में बैठे नागरिक…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *