हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा का लंदन में निधन

90 0

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद पी हिंदुजा का निधन हो गया है. हिंदुजा फैमिला की कुल संपत्ति 32.3 अरब पाउंड है.

जाने-माने उद्योगपति और हिंदुजा समूह के चेयरमैन गोपीचंद पी हिंदुजा का लंदन में निधन हो गया है. उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी. वह 85 वर्ष के थे.

करीबी सूत्रों ने बताया कि उद्योग जगत में ‘जीपी’ के नाम से मशहूर गोपीचंद पी हिंदुजा पिछले कुछ सप्ताह से अस्वस्थ थे और लंदन के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया.

हिंदुजा परिवार की दूसरी पीढ़ी के गोपीचंद ने मई, 2023 में अपने बड़े भाई श्रीचंद के निधन के बाद समूह के चेयरमैन का पद संभाला था. उनके परिवार में पत्नी सुनीता, पुत्र संजय और धीरज और पुत्री रीता हैं.

गोपीचंद हिंदुजा ने बॉम्बे जय हिंद कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी. उनके यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिनिस्टर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली थी.

Related Post

स्वच्छ ऊर्जा से देश को रोशन करने में अदाणी ग्रीन्स सबसे आगे, FY26 की पहली छमाही में 39% बिक्री बढ़ी

Posted by - October 30, 2025 0
अदाणी ग्रीन्स एनर्जी ने EBITDA में सालाना आधार पर 25% की मजबूत वृद्धि दर्ज की है और ये बढ़कर 5,651…

इस कंपनी को NHAI से मिला 9270 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट, शेयरों में दिख सकता है एक्शन

Posted by - November 15, 2025 0
आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट, आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स द्वारा प्रायोजित एक प्राइवेट इन्फ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट ट्रस्ट है। आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट को उत्तर प्रदेश में…

कनाडा के साथ FTA पर दोबारा बातचीत शुरू कर सकता है भारत, पीयूष गोयल और मनिंदर सिद्धू के बीच हुई चर्चा

Posted by - November 15, 2025 0
कनाडा के मंत्री मनिंदर सिद्धू विशाखापत्तनम में आयोजित 30वें भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) साझेदारी शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *