गुरुग्राम में बीच सड़क शराबियों का स्टंट, चलती बाइक पर खुलेआम बोतलें लहराते दिखे युवक, वीडियो वायरल

82 0

महिला जब नजदीक जाकर वीडियो बनाने लगी तो बाइक सवार युवकों ने उसे देखते हुए और भी ज्यादा स्टंट करना शुरू कर दिया. पीछे बैठा युवक दोनों हाथों में बियर की बोतलें लहराने लगा और पीने लगा.

साइबर सिटी गुरुग्राम में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. बीच रोड पर चलती बाइक पर सवार दो युवक शराब पीते हुए खतरनाक तरीके से स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे युवकों का स्टंट करने का ये वीडियो गुरुग्राम-सोहना रोड का है.

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर जा रही एक बाइक पर दो युवक सवार हैं. किसी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा है. पीछे बैठा युवक बीच सड़क चलते हुए बोतल से शराब पी रहा है. बाइक चला रहा युवक गाड़ियों के बीच तेजी से इधर-उधर बाइक घुमाते हुए जा रहा है.

युवकों की इस हरकत का वीडियो पीछे कार में चल रही एक महिला ने रिकॉर्ड कर लिया. महिला जब नजदीक जाकर युवकों का वीडियो बनाने लगी तो युवकों ने उसे देखते हुए और भी ज्यादा स्टंट करना शुरू कर दिया. पीछे बैठा युवक दोनों हाथों में बियर की बोतलें लहराने लगा और पीने लगा.

यह घटना गुरुग्राम-सोहना रोड की बताई गई है. वीडियो में दिख रहा है कि दोनों युवक RJ (राजस्थान) नंबर की बाइक पर सवार थे. वीडियो सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस हरकत में आ गई है. पुलिस वीडियो के आधार पर बाइक और स्टंट करने वाले युवकों की पहचान करने में जुट गई है.

Related Post

निर्मला सीतारमण के प्लेन की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, घटना के वक्त भूटान जा रही थीं वित्त मंत्री

Posted by - October 31, 2025 0
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के विमान की भूटान जाते समय खराब मौसम के कारण बागडोगरा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग…

आर्मी और अर्धसैनिक बल में क्या है फर्क? अग्निवीरों के लिए CAPFs भर्ती, सैलरी और सुविधाओं की पूरी जानकारी

Posted by - July 23, 2026 0
अग्निपथ योजना के तहत चार साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीरों के लिए अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs)…

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: SC ने केंद्र सरकार और DGCA को नोटिस भेजा, कैप्टन सुमित सभरवाल के पिता ने लगाई है याचिका

Posted by - November 7, 2025 0
कैप्टन सुमित सभरवाल के पिता की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने डीजीसीए और केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है। सुनवाई…

मुसलमान BJP को वोट नहीं देते, इसलिए…”, केंद्रीय कैबिनेट में मुस्लिम मंत्री नहीं होने पर राजीव चंद्रशेखर ने दिया बयान

Posted by - November 27, 2025 0
केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस को वोट देकर मुसलमानों को क्या हासिल हुआ? अगर वे भाजपा…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *